{"_id":"59b2e97b4f1c1bf07f8b53ac","slug":"101504897403-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा बनाने का झांसा देकर तीन युवकों से ठगे 24 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दारोगा बनाने का झांसा देकर तीन युवकों से ठगे 24 लाख
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एक व्यक्ति ने खुद की ऊंची पहुंच बताते हुए उत्तराखंड पुलिस में दारोगा नियुक्त कराने का झांसा देकर तीन युवकों से 24 लाख की रकम ऐंठ ली। तीन साल बीत जाने के बाद भी रकम नहीं लौटाने पर पीड़ितों को पुलिस की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
बाजपुर रोड स्थित आईटीआई के पास रहने वाले एक युवक ने ग्राम प्रतापपुर निवासी तीन युवकों को उत्तराखंड पुलिस में भर्ती कराने का झांसा दिया। आरोपी युवक इनमें से एक युवक के साथ आईटीआई करता था। उसने इन युवकों को बताया कि उसकी बहन डीएम कार्यालय में अधिकारी के पद पर है। पुलिस विभाग में उसकी अच्छी पैठ है। उक्त युवक का विश्वास कर तीनों ने उसे क्रमश: 8.5 लाख, 14 लाख व 1.5 लाख की रकम दे दी। इन लोगों ने उत्तराखंड पुलिस में दारोगा भर्ती के लिए आवेदन कर बाकायदा परीक्षा भी दी।
लेकिन तीनों में से किसी का भी चयन नहीं हो सका। रकम वापस मांगने पर आरोपी तीन साल तक उन्हें टरकाता रहा। ठगी का एहसास होने पर पीड़ितों ने आईटीआई थाने पहुंचकर थाना प्रभारी जसवीर सिंह को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाने में आरोपी इन युवकों से ली गई रकम वापस लौटाने का आश्वासन दे रहा है। खबर लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।