{"_id":"5961266a4f1c1b02398b472b","slug":"101499539050-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूटने वाले चार बदमाश हत्थे चढ़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल लूटने वाले चार बदमाश हत्थे चढ़े
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। आवास विकास और सिडकुल चौकी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मोबाइल लूटने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट के 12 मोबाइल और लूट में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
लूट के 12 मोबाइल बरामद, लंबे समय से थे सक्रिय
शहर में पिछले कुछ दिनों से राह चलते लोगों से मोबाइल लूटने की घटनाओं में हो रही वृद्धि को लेकर एसएसपी सदानंद दाते ने पुलिस कर्मियों को लूट की घटनाओं के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। जिसके तहत शनिवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। छानबीन में जुटी सिडकुल चौकी पुलिस ने गाबिया थाना माधोटांडा पीलीभीत निवासी सूजन बर्मन और सुशांत बर्मन को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में दोनों काशीपुर रोड पर रह रहे थे। इनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त पल्सर बाइक संख्या यूकेए065-1914 के अलावा सैमसंग जे-7 ओर इंटेक्स एक्वा मोबाइल सहित कुल 9 मोबाइल बरामद किये गये। ये मोबाइल दोनों ने सिडकुल क्षेत्र और शहर के अन्य स्थानों से लूटे थे।
वहीं आवास विकास चौकी पुलिस ने अटरिया मंदिर मार्ग पर मोबाइल लूट की घटनाओं में लिप्त पहाड़गंज निवासी बख्शीष सिंह उर्फ कुलदीप उर्फ बलजीत और गोकुलनगरी बिलासपुर निवासी मंदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से जगतपुरा निवासी सीमा नाम की महिला से लूटा गया मोबाइल गैलेक्सी जे-2 सहित दो अन्य मोबाइल बरामद किये गये। इनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त बाइक संख्या यूके06 ए के-4292 भी बरामद की गई। पकड़े गये दोनों बदमाश लंबे समय से मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
पकड़ा गये बख्शीष सिंह के खिलाफ रुद्रपुर थाने में छह मामले पंजीकृत हैं। उसके खिलाफ गेंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। खुलासा करने वाली टीम में सिडकुल चौकी प्रभारी नरेश पाल सिंह, एसआई विशन लाल आगरी, केजी मठपाल, प्रमोद रौतेला, मदन सिंह, हरि सिंह, ललित, रंजन बृजवासी, बृजेंद्र शर्मा, एसआई प्रहलाद सिंह, नरेंद्र कुमार, शेखर बुदियाल, कुलदीप, जय कुमार, प्रकाश भगत, सुबोध शर्मा आदि थे।
फोटो-08आरडीपी08पी। रुद्रपुर में पुलिस हिरासत में मोबाइल स्नैचिंग के आरोपी।
फोटो-08आरडीपी09पी। रुद्रपुर में पुलिस हिरासत में मोबाइल स्नैचिंग के आरोपी।