फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   1 million 41 lakh penalty on illegal mining in Shantipuri

शांतिपुरी में अवैध खनन पर एक करोड़ 41 लाख जुर्माने की संस्तुति

Wed, 18 Apr 2018 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 18 Apr 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
 1 million 41 lakh penalty on illegal mining in Shantipuri
शांतिपुरी में राजस्व भूमि में अवैध खनन मिलने पर दस्तावेज जांचते उपनिदेशक खनन लेघा। - फोटो : अमर उजाला

शांतिपुरी में हो रहे अवैध खनन पर अमर उजाला की खबरों का बड़ा असर हुआ है। खान और राजस्व विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 14 हजार 518 घनमीटर अवैध खनन पकड़ा है। टीम ने एक दर्जन लोगों पर एक करोड़ 41 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर डीएम को रिपोर्ट भेजी है। टीम की कार्रवाई से खनन कारोबारियों में खलबली मची है। 

विज्ञापन


दरअसल शांतिपुरी में गौला नदी और आसपास की जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। अमर उजाला ने शनिवार और रविवार के अंक में अवैध खनन के गोरखधंधे से संबंधित खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर हरकत में आए खनन विभाग के उपनिदेशक राजपाल लेघा की अगुवाई में खनन और राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र में स्वीकृत पट्टों के अलावा सूर्यनगर, कोटखर्रा, खमियां नंबर चार में छापेमारी की। खनन उपनिदेशक लेघा ने बताया कि खमियां नंबर चार में खाता संख्या 170 में वर्ग 1-क की भूमि पर 5018 घनमीटर अवैध खनन और परिवहन पकड़ा गया। अवैध खनन रमेश राम की ओर से करने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


इसमें 5018 घनमीटर की कीमत रायल्टी का पांच गुना 46 लाख 91 हजार 830 रुपये एवं अर्थदंड दो लाख रुपये लगाया गया। इसी तरह खमियां नंबर चार में खाता नंबर 169 में सुंदरराम की ओर से 1500 घनमीटर उपखनिज का अवैध खनन और परिवहन करना पकड़ा गया। इसमें 16 लाख 2 हजार 500 रुपये जुर्माना आरोपित करने की संस्तुति की गई। ग्राम कोटखर्रा (सूर्यनगर) में सहकारी कृषि समिति लिमिटेड के नाम पर अभिलेख में दर्ज भूमि पर आठ हजार घनमीटर अवैध खनन कर अवैध परिवहन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह खनन समिति सदस्य तारा सिंह, रघुवीर सिंह, गोपाल, मनीष, इंदर, मनोज, खीम, खड़क सिंह, केदार सिंह, कुंदन, दीपक, गौरव आदि की ओर से कराया गया है। इसमें आठ हजार घनमीटर कीमत रॉयल्टी का पांच गुना 74 लाख 48 हजार रुपये और अर्थदंड दो लाख रुपये लगाया गया है। बताया कि कुल एक करोड़ 41 लाख 74 हजार 330 रुपये जुर्माने की संस्तुति कर डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। टीम में तहसीलदार किच्छा महेंद्र सिंह, सर्वेक्षक विनोद पांडे, प्रताप सिंह, मदन सिंह, महेंद्र सिंह सहित अनेक शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed