फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

व्यापारी नेता समेत तीन के खिलाफ नामजद केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Crime
सितारगंज। महिला से अभद्रता और छेड़खानी के आरोप में व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि तहरीर में एक अन्य व्यक्ति का नाम भी लिखा है। व्यापारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

नगर की एक महिला ने शुक्रवार शाम प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, जॉनी, अशोक जैन के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। इसमें एक अन्य व्यक्ति का नाम भी लिखा गया है। आरोप लगाया कि चौराहे पर स्थित जॉनी की दुकान पर तीन-चार लोग खड़े थे। जब वह वहां से निकली तो आरोपियों ने अभद्रता कर छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक अन्य व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि पुलिस उन्हें और उनके दो साथियों को कोतवाली ले आई जहां से जमानत के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। व्यापारी नेता पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज कई व्यापारी उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने जिला और प्रदेश के पदाधिकारियों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष गुप्ता का कहना है कि मामले में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया कि महाराणा प्रताप चौक पर व्यापारी की बाइक फिसलने पर महिला समेत दो लोग व्यापारी को पीट रहे थे। वह दुकान में बैठे थे। शोरगुल सुनकर उन्होंने बीचबचाव कराया। उन्होंने कोतवाल से प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। इस संबंध में किच्छा में व्यापार मंडल की जिला और प्रदेश स्तरीय बैठकें भी होनी हैं। प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय के मुताबिक आगे काम किया जाएगा। अगर बाजार, जिला या प्रदेश बंद का आदेश मिला तो वह भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed