फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

होटल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Crime.
रुद्रपुर। एक होटल कर्मचारी का होटल के एक कमरे संदिग्ध हालात में शव मिला है। उसके मुंह से झाग व खून भी निकल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक को मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अल्मोड़ा निवासी मोहित कुमार (19) पुत्र रमेश राम गाबा चौक स्थित होटल गंगेज में वेटर का काम करता था। शनिवार सुबह वह होटल के एक कमरे में मृत मिला। उसके साथ के कर्मचारियों ने इसकी सूचना रुद्रपुर में किसी दूसरे होटल में काम करने वाले उसके भाई नरेश प्रसाद को दी और मोहित को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी दिनेश सिंह परिहार ने मौका मुआयना कर होटल के अन्य कर्मचारियों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को मोहित के नशे में होने की बात भी सामने आ रही है। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह मोहित ने उसे फोन किया था और वह बैंक में खाता खोलने की बात कह रहा था। वह होटल में ही एक कमरे में दूसरे कर्मचारी के साथ रहता था। सीओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि मृतक को पिछले कुछ महीनों से मिर्गी के दौरे आ रहे थे। मोहित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed