फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

ट्रक लूट के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने पश्चिमी यूपी में डाला डेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Crime.
रुद्रपुर। काशीपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के नजदीक बृहस्पतिवार तड़के हुई ट्रक लूट की घटना के खुलासे के जिला पुलिस ने पश्चिमी यूपी में डेरा डाल लिया है। पुलिस ने रुद्रपुर से लेकर चंदौसी (यूपी) के बीच लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रुद्रपुर कोतवाली और एसओजी की पांच टीमें लगाई गईं हैं जो कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रहीं हैं। दो टीमें पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आरोपियों को खोज कर रहीं हैं जबकि एक टीम स्थानीय स्तर पर और दो टीमें सर्विलांस तंत्र में लगी हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि चंदौसी के बाद आरोपियों की लोकेशन नहीं मिल सकी है। वहां लगे सीसीटीवी में देखा गया कि कार एक हाईवे की तरफ मुड़ी है जहां से एक रास्ता यूपी के जिलों के लिए जाता है और दूसरा दिल्ली के लिए। पुलिस टीम पश्चिमी यूपी के बिजनौर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बिलारी क्षेत्र में भी कई जगह दबिश दे रही है। पुलिस ने मामले का खुलासा जल्द करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात बदमाशों के खिलाफ ट्रक लूटने का मुकदमा
रुद्रपुर। काशीपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के खड़ा ट्रक लूटने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला करनाल, हरियाणा के गांव नौरता निवासी ट्रक चालक राम मेहर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह काशीपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ा कर सो गए थे। ट्रक में उनके साथ पुत्र राहुल भी था। बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे कार सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। तीनों ने उनको और बेटे को बंधक बना लिया। बाजपुर दोराहे के पास आरोपियों ने बाप-बेटे को ट्रक से उतार दिया और वाहन लेकर फरार हो गए। ट्रक में 20 हजार और दो मोबाइल फोन भी थे। कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
इंदिरा चौक पर बदमाशों की कार ने लगाए थे कई चक्कर
रुद्रपुर। काशीपुर हाईवे में ट्रक लूटने वाले कार सवार किच्छा मार्ग की तरफ से घटनास्थल तक पहुंचे थे। सीसीटीवी में देखा गया कि आरोपियों की कार पहले काशीपुर मार्ग तक गई। इसके बाद वह कार फिर से इंदिरा चौक तक आई और वहां पर चालक ने चौराहे के कई चक्कर लगाए। इसके बाद कार फिर से काशीपुर मार्ग की तरफ निकल गई जबकि इंदिरा चौक पर रात में ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात रहते है, इसके बावजूद उनकी नजर कार पर नहीं पड़ी। संवाद
ट्रक को दिल्ली में काटकर बेचने की आशंका
रुद्रपुर। ट्रक लूट के मामले मेें छानबीन करने दिल्ली के लिए रवाना हुई पुलिस टीम वहां पर आजादनगर मंडी भी पहुंची है। पुलिस के मुताबिक आजादनगर मंडी में ट्रकों को अवैध रूप से काटकर बेच दिया जाता है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ट्रक को काट कर वहां बेच सकते हैं। संवाद

पुराने वाहन लुटेरों पर पुलिस की नजर
रुद्रपुर। पुलिस की एक टीम क्षेत्र में पिछले दिनों हुई वाहन लूट की वारदातों पर भी नजर रख रही है। क्षेत्र में वाहन लूटने वाले गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ भी की है। हालांकि यहां पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिल सका है। अप्रैल में बाजपुर के बरहैनी क्षेत्र में भी मिनी ट्रक लूटा गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed