फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

लूट के इरादे से घुसे बदमाशों तमंचा छीना और खदेड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Crime
रुद्रपुर। लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों से गृहस्वामी ने जान की परवाह किए बिना मुकाबला कर उनसे तमंचा छीन लिया। गृहस्वामी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आते देख बदमाश वहां से भाग गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल की छानबीन की है।
विज्ञापन

मॉडल कॉलोनी में स्थित किड्स प्लेनेट स्कूल के स्वामी अमित कुमार अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि शनिवार रात करीब तीन बजे तीन बदमाश लूट की इरादे से उनके घर में दीवार से कूदकर घुस आए थे। जहां बदमाशों ने मेन स्विच बंद कर दिया था, जिससे बिजली गुल हो गई थी। इधर गृह स्वामी ने बदमाशों की हलचल सुनी। उन्होंने उठकर देखा तो पास पड़ोस की बिजली आ रही थी। तभी तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उन पर तमंचा तान दिया। उन्होंने जान की परवाह किए बिना मुकाबला कर तमंचा छीन कर शोर मचा दिया। इसे सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिनको आते देख बदमाश अपना तमंचा वहीं छोड़कर खेतों की ओर भाग गए।
विज्ञापन

अमित ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी, जहां आकर पुलिस ने तमंचे को कब्जे में ले लिया। अमित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अमित ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक बिना नंबर वाली कार ने उनको टक्कर मार दी थी। यह घटना के कारण उनको अपनी जान, माल का खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed