फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

कमर पर पिस्टल लगाए कार की बोनट पर बैठा था युवक, मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Crime
गदरपुर में कमर पर पिस्टल लगाकार कार की बोनट पर बैठा युवक। - फोटो : RUDRAPUR
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में शामिल कार के बोनट पर कमर में पिस्टल लगाए युवक का वीडियो वारयल होने पर नवनियुक्त डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने संज्ञान लिया और तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। हरकत में आई पुलिस ने युवक और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त कर ली और कार भी सीज कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को बाजपुर के ग्राम चकरपुर निवासी फईम उर्फ समर उर्फ बाबू कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के साथ गदरपुर आया था। यात्रा के दौरान उसने अपनी शर्ट उतार दी और कार के बोनट पर बैठकर नारेबाजी करने लगा। इस बीच उसने अपनी कमर में अपने भाई का पिस्टल लगा रखा था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डीआईजी ने वीडियो का संज्ञान लिया और तत्काल थाना पुलिस को आरोपी पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने फईम को बाजपुर से गिरफ्तार करने के साथ ही पिस्टल और कार कब्जे में ले ली है। पुलिस ने फईम और उसके भाई अब्दुल अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिस्टल का लाइसेंस उसके भाई का है। पुलिस ने लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी कर दी है। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि वायरल वीडियो में एक युवक कार के बोनट पर पिस्टल लगाकर बैठा था। इसका संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ कार को सीज किया गया है। कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed