{"_id":"67b230971635471b3f04765c","slug":"crime-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-120965-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पुलभट्टा में हेरोइन के साथ तस्कर पकड़ा, दूसरा भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पुलभट्टा में हेरोइन के साथ तस्कर पकड़ा, दूसरा भागा
Mon, 17 Feb 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसटीएफ कुमाऊं यूनिट और पुलभट्टा की संयुक्त टीम ने हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसका साथी बाइक से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
बीते शनिवार को एसटीएफ के इंस्पेक्टर एमपी सिंह की अगुवाई में संयुक्त टीम ने पुलभट्टा के बरा क्षेत्र में बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति कूद गया जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति भाग निकला। टीम ने बाइक से कूदे व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसने अपना नाम तसब्बर हुसैन निवासी ग्राम सैजना थाना किच्छा बताया। उसे करीब 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उसने भागे अभियुक्त का नाम ग्राम सैजना निवासी मोहम्मद हसन बताया।
बरेली से लाकर सितारगंज जा रहे थे आरोपी
कहा कि वह और हसन बरेली के मीरगंज से हेरोइन लाए थे और उसे बेचने के लिए सितारगंज जा रहे थे। वे काफी समय से किच्छा और सितारगंज क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। एसटीएफ इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पेशे से दर्जी हैं। उसके खिलाफ किच्छा कोतवाली में गोकशी, जानलेवा हमला, मारपीट के केस दर्ज हैं। पूछताछ में कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।