फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

शिकार का पीछा करते तेंदुआ कुएं में गिरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Crime
मौके पर पहुंचे विधायक आदेश चौहान। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। शिकार के चक्कर में शिकारी खुद फंस गया। यह न किस्सा है न मुहावरा बल्कि जसपुर के एक गांव की हकीकत है। दरअसल एक तेंदुआ सुअर का पीछा करते हुए गन्ने के खेत में स्थित कुएं में गिर गया। दहाड़ सुनकर कुएं के पास पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर आई काशीपुर रामनगर रेंज के कर्मियों ने तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला। तेंदुए को पतरामपुर रेंज में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

कासमपुर गांव में चंद्रपाल सिंह सैनी के गन्ने के खेत के पास मंगलवार को काम करने पहुंचे ग्रामीण तेंदुए की दहाड़ सुनकर दहशत में आ गए। इधर-उधर देखा तो पता चला कि आवाज कुएं से आ रही है। वहां जाकर देखा तो तेंदुआ कुएं में पड़ा था और दहाड़ रहा था। देखते ही देखते कुएं के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान सुषमा देवी की सूचना पर काशीपुर रेंज के रेंजर ललित कुमार वन कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

तेंदुए के गहरे कुएं में होने के कारण उन्होंने डीएफओ रामनगर को सूचना दी। डीएफओ रामनगर बलवंत सिंह शाही भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुएं के पास जमा भीड़ को हटाने के लिए वन कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने अधिकारियों से परमीशन लेकर तेंदुए को बेहोश किया और जाल की मदद से तेंदुए को बाहर निकलवाया। बेहोश तेंदुए को पिंजरे में डालकर अपने साथ ले गए। मौके पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, शीतल जोशी, सुल्तान भारती, डॉ. गुलाब राणा, मदन सिंह, प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए की आयु लगभग 12 वर्ष होगी। नर तेंदुए को डॉक्टरों की निगरानी में पतरामपुर रेंज में रखा गया है। बेहोशी टूटने पर उसके स्वास्थ्य का परीक्षण कर वन में छोड़ा जाएगा। उन्होंने आशंका जताई है कि शिकार का पीछा करते हुए तेंदुआ कुएं में गिरा होगा।

- ललित कुमार, रेंजर, काशीपुर रेंज
कुएं में गिरा सुअर का शव करीब हफ्ते भर पुराना
जसपुर। ग्राम प्रधान सुषमा देवी ने बताया कि गन्ने के खेत में पालतू सूअर गन्ना खाने के लिए घूमते रहते हैं। इन्हीं सुअरों के शिकार के चक्कर में तेंदुआ खेत के भीतर आया होगा और कुएं में गिर गया होगा।

जाल डालकर तेंदुए को निकालते वन कर्मी।

जाल डालकर तेंदुए को निकालते वन कर्मी।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed