{"_id":"600c70c18ebc3e33f77a31fe","slug":"crime-kashipur-news-hld4122815110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मी के आवास के ताले तोड़ लाखों के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मी के आवास के ताले तोड़ लाखों के जेवर व नकदी चोरी
विज्ञापन
काशीपुर, पुलिस चौकी में चोरी की तहरीर देता रेलवे कर्मी।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने गृहस्वामी की गैर मौजूदगी में रेलवे कॉलोनी के एक मकान में घुसकर छह तोले सोने के जेवर और 35 हजार रुपये चुरा लिए। मामले की सूचना टांडा चौकी पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
रेलवे में ट्रैक मेंटेनर के अधीन कार्यरत सुनील कुमार रेलवे कॉलोनी में आवास संख्या 598 में परिवार के साथ रहता है। 22 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ पैतृक गांव जनपद रामपुर थाना स्वार के ग्राम मसवासी गया था। शनिवार सुबह सात बजे उसके पड़ोसी पंकज ने फोन पर जानकारी दी कि उसके घर का ताला टूटा और दरवाजा खुला है। सूचना पर सुनील अपने आवास पहुंचा। सुनील ने बताया कि कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था।
दरवाजे का ताला लोहे की रॉड से तोड़ा गया है। कमरे में रखे छह तोले सोने के जेवर और 35 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोर अलमारी से सोने की तीन अंगूठी, चार चूड़ियां, एक टीका, मंगलसूत्र, झुमकी, चांदी का एक गुच्छा, 2 जोड़ी चांदी की पायल, खंडवे, बच्चों की दो जोड़ी पायल आदि जेवर चोरी कर ले गए। सूचना पर टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस टीम ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।