{"_id":"630136f25b3b276c90734132","slug":"crime-in-rudrapur-rudrapur-news-hld472976582","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में फायरिंग कर जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में फायरिंग कर जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव में मनचाहे उम्मीदवार का समर्थन नहीं करने के मामले में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष ने फायरिंग के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष ने एसएसपी और डीआईजी से मिलकर शिकायत करने की बात कही है।
लालपुर किच्छा निवासी धीरज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह भूरारानी के एक होटल में थे। रात करीब 11 बजे उनके मोबाइल फोन पर बिगवाड़ा के प्रीतनगर निवासी अरविंद शर्मा की एक फोन कॉल आई। आरोप है कि कॉलर ने धीरज को जान से मारने की धमकी दी। गोली चलाकर फायरिंग की आवाज भी धीरज को फोन पर सुनाई, जिससे वह दहशत में आ गए।
धीरज का आरोप है कि अरविंद ने करीब तीन बार कॉल कर धमकी दी। इससे उनकी जान को खतरा है। वहीं आरोपी अरविंद का कहना है कि विधायक के चुनाव में उन्होंने इस बार कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ का समर्थन किया। इसलिए उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। वह शुक्रवार को भूरारानी में एक रेस्टोरेंट में थे। इसी दौरान आरोपी धीरज उन्हें घूरने लगा तो वहां से निकल गए। बाद में फोन पर उनकी कहासुनी हुई। उन्होंने पुलिस पर सत्ता के दबाव में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। कहा कि वह पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
फोन पर धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला चुनाव से जुड़ा होने के कारण विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर।