फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime in kashipur

आठ वर्षीय नैना ने देखा कत्ल का खौफनाक मंजर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Crime in kashipur
हत्याकांड की चश्मदीद गवाह मासूम नैना। - फोटो : KASHIPUR
आठ वर्षीय नैना अपनी मां और नानी की हत्या की चश्मदीद गवाह है। उसने अपनी आंखों से कत्ल का खौफनाफ मंजर देखा। उसके सामने ही हत्यारों ने बेरहमी से मां और नानी का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन

नैना के अनुसार हत्यारे तीन थे, जिनमें से वह बंटी को पहचानती है। वारदात से पहले हत्यारे झाड़ियों में छिपे थे। पाटल से हमला करने के बाद मां और नानी ने खुद को बचाने का प्रयास किया। दहशतजदा बच्ची ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नैना नानी और मां के साथ जिद करके खाने-पीने का सामान खरीदने शहर आ रही थी। भोगपुर से तीन किमी पैदल चलकर बड़ियोवाला जाना था। वहां से वाहन से जसपुर जातीं, लेकिन बड़ियोवाला पहुंचने से पहले ही वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कत्ल के बाद नैना भागकर गांव पहुंची और परिजनों को इसकी सूचना दी। उसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अपनी मां के साथ रह रही तलाकशुदा बेटी परमजीत कौर के तीन बच्चे विजय (12), हरमन कौर (10) और नैना (8) हैं। बताया जा रहा है कि बीते वर्ष जीत के बेटे कुलविंदर सिंह उर्फ काले की हत्या हो गई थी। कुलविंदर के बच्चे अभिजीत (11), चरणकौर (9), अमृत सिंह (6) हैं। कुलविंदर की हत्या के बाद उसकी पत्नी भी बच्चों को छोड़कर चली गई थी। दोनों मां-बेटी बच्चों का पालन-पोषण कर रहीं थीं। अब उन दोनों की भी हत्या हो जाने से बच्चों की परवरिश की समस्या पैदा हो गई है।
मातम में बदलीं खुशियां
जसपुर। मृतका जीत कौर अपनी दत्तक पुत्री बलविंदर कौर की दूसरी शादी की तैयारियों में जुटी थी। उन्हीं तैयारियों को लेकर बैंक कार्य से जसपुर जा रही थी। 28 अगस्त को बेटी की गुरुद्वारा में शादी होनी थी। उन्हें आशंका थी कि बंटी शादी में अड़चन डाल सकता है, इसलिए शादी की गुपचुप तैयारियां की जा रहीं थीं। बलविंदर ने बताया कि उसकी बंटी से फोन पर बात नहीं होती थी। उसके भाई के हत्यारे बंटी को अपने घर बुलाते थे। बलविंदर ने आशंका जताई कि विरोधियों ने ही उसकी शादी की खबर बंटी को दी होगी। शादी का विरोध करने ही वह रविवार को उनके घर पहुंचा था।

गांव में पसरा सन्नाटा
जसपुर। दो महिलाओं की दिनदहाड़े हुई हत्या से ग्रामीण सकते में हैं। दोहरे हत्याकांड से भोगपुर में सन्नाटा पसर गया है। जीत ने बैंक जाने से पहले बलविंदर को दोपहर का खाना बनाने के लिए कहा था। फिर बेटी और नातिन के साथ बैंक के लिए निकल गई थी। एक घंटे बाद बदहवास नैना ने घर आकर बताया कि उसकी मां और नानी की तीन लोगों ने हत्या कर दी। नैना से जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि जीत कौर साहसी महिला थी। अब सभी को बच्चों की चिंता है।

जसपुर में दोहरा हत्याकांड के बाद रोते बिलखते ग्रामीण।

जसपुर में दोहरा हत्याकांड के बाद रोते बिलखते ग्रामीण।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed