{"_id":"646123573cb187e16b01b026","slug":"crime-case-in-usnagar-rudrapur-news-c-8-1-140275-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोपियों के आवास पर कुर्की वारंट चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोपियों के आवास पर कुर्की वारंट चस्पा
Sun, 14 May 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 14 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के केस में फरार चल रहे आरोपियों के आवास पर ठाकुरद्वारा पुलिस ने कुर्की वारंट चस्पा किए।
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी एक युवती का विवाह 20 फरवरी 2022 को काशीपुर के गौतमनगर कालोनी निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में देवर ने तीन बार उससे दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर सभी ने देवर का पक्ष लिया। आरोप है कि बाद में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर दस लाख रुपये की मांग की गई। आरोप है कि जबरन दवाइयां देकर उसका गर्भपात भी करा दिया। 17 अगस्त को ससुराल पक्ष के लोग उसे जबरन कार में डालकर मायके छोड़ गए। ठाकुरद्वारा पुलिस ने 21 फरवरी को आरोपी पति, देवर, ससुर, सास, ननद आदि के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ कुर्की वारंट ले रखा है। रविवार को एसएसआई विजेंद्र सिंह, एसआई सोहन लाल और कांस्टेबिल मनीष ने काशीपुर की गौतमनगर कालोनी में आरोपियों के आवास पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिया।
धोखाधड़ी के मामले में वांछित गिरफ्तार
काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित को गिरफ्तार किया है। कुंडेश्वरी क्षेत्र के गांव खरमासा निवासी किरन रानी ढींगरा ने तहरीर देकर कहा कि वर्ष 2018 में गदरपुर के ग्राम बिशनपुर निवासी सुनित उर्फ सुमित वाधवा और उसके छोटे भाई आशीष वाधवा से परिचय था। दोनों भाई गदरपुर गल्ला मंडी में कमीशन एजेंट है। उन्होंने गल्ला कारोबार में रकम लगाने की बात कहते हुए मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और उनसे 45 लाख रुपये कारोबार में लगवा दिए लेकिन रुपये नहीं लौटाए। रकम मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में आशीष वाधवा फरार चल रहा था। पुलिस ने शनिवार रात उसे न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।