{"_id":"65205bb8737f2df52e0b0594","slug":"cricket-team-of-uttarakhand-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-4515-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : उत्तराखंड की अंडर-19 टीम में 20 खिलाड़ी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : उत्तराखंड की अंडर-19 टीम में 20 खिलाड़ी शामिल
Sat, 07 Oct 2023 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के एमेनिटी एकेडमी में उत्तराखंड अंडर-19 की चयनित क्रिकेट टीम। स्रोत- आयोजक
रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने एमेनिटी मैदान में आयोजित अंडर-19 कैंप में उत्तराखंड की टीम का चयन किया है। टीम में 20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। उत्तराखंड टीम बीसीसीआई की ओर से प्रस्तावित वीनू मांकड़ ट्रॉफी खेलने के लिए आंध्र प्रदेश जाएगी। टीम अपना पहला मैच 12 अक्तूबर को हैदराबाद, 14 को मेघालय, 16 को दिल्ली, 18 को महाराष्ट्र और 20 को पश्चिम बंगाल के साथ खेलेगी। सीएयू के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि टीम मैनेजर अरुण नेगी, मुख्य कोच संजय पांडे, सहायक कोच कदीर खान, फिजियो अनुराग श्रीवास्तव, फिटनेस कोच रघुवीर सिंह को रखा गया है। संवाद
इनसेट
टीम के सदस्य
प्रदेश की अंडर-19 टीम में आरव महाजन, अभ्युदय भटनागर, असर खान, पूर्वांश ध्रुव, रक्षित डालाकोटी, संस्कार रावत, विप्लव नौटियाल, कुणाल यादव, आदित्य चक्रवती, ध्रुव प्रताप सिंह, आदित्य रावत, राहुल राणा, आदित्य नैथानी, अंश त्यागी, हर्ष विक्रम, हार्दिक चौधरी, राघव यादव, दीपेश सिंह, विनायक, कृष्ण गर्ग शामिल हैं।