फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Couple and a woman arrested for smuggling smack in Nanakmatta

Udham Singh Nagar News: स्मैक तस्करी में दंपती और एक महिला गिरफ्तार, एक तमंचा और पांच कारतूस हुए बरामद

Fri, 13 Jun 2025 04:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Jun 2025 04:59 PM IST
सार

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार सवार दंपती व एक अन्य महिला को स्मैक की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 47.15 ग्राम स्मैक, 315 बोर का तमंचा व पांच कारतूस बरामद हुए। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Couple and a woman arrested for smuggling smack in Nanakmatta
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नानकमत्ता में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार सवार दंपती व एक अन्य महिला को स्मैक की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 47.15 ग्राम स्मैक, 315 बोर का तमंचा व पांच कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने कार सीज करते हुए आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस व आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की शाम को दरोगा संजय कुमार टीम के साथ टुकड़ी मार्ग के ग्राम नगला के चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान नानकमत्ता की ओर से आर रही कार को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर चालक ने कार की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस टीम ने डायल 112 पर फोन कर कार भागने की सूचना देकर पीछा किया। डायल 112 के चालक जगदीश पुजारी, एसआई मनोज जोशी, कांस्टेबल शुभम सैनी ने कार के सामने पुलिस वाहन लगाकर कार को रोक लिया।

विज्ञापन

कार में एक व्यक्ति के अलावा दो महिलाएं मौजूद थीं। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम गोविंदर सिंह निवासी ग्राम नगला बताया। तलाशी में चालक की जेब से 315 बोर का तमंचा, पांच कारतूस और 18.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कार में सवार उसकी पत्नी राजविंदर कौर के कब्जे से 15.5 ग्राम जबकि दूसरी महिला नगला निवासी विमला कौर के पास से 14.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वे लोग पचपेड़ा निवासी दो भाइयों से स्मैक खरीदकर उसकी पुड़िया बनाकर गांव में फुटकर में बेचते हैं। पुलिस ने तस्करी में लिप्त कार सीज करते हुए आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed