फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Councilors furious over crumbling door-to-door garbage collection; boycott board meeting.

Udham Singh Nagar News: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन चरमराने पर भड़के सभासद, बोर्ड बैठक का किया बहिष्कार

Thu, 09 Jul 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 09 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Councilors furious over crumbling door-to-door garbage collection; boycott board meeting.
सितारगंज। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक काफी हंगामेदार रही। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था पूरी तरह चरमराने के बाद सभासदों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। बिगड़ती सफाई व्यवस्था का विरोध करते हुए 11 सभासदों ने बैठक का बहिष्कार किया। ईओ प्रतिभा कोहली को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। 15 दिन में हालात नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने वाले सभासदों ने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था फेल हो चुकी है। कई दिनों से वार्डों से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। गलियों-मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे हैं। पालिका ने जिस एजेंसी को इसका जिम्मा सौंपा है वह इसे निभाने में विफल साबित हुई है। नगर में तत्काल प्रभाव से नई और प्रभावी व्यवस्था लागू करने की जरूरत है। मांग की कि जब तक नई व्यवस्था लागू नहीं होती, पालिका अपने संसाधनों, कर्मचारियों और वाहनों के माध्यम से सभी वार्डों से नियमित कूड़ा उठाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर सभासद नाजरीन, इस्माइल, रेहान अंसारी, रवि रस्तोगी, चंदन श्रीवास्तव, नेहा वाल्मीकि, कंचन चौहान, ऋतु गहतोड़ी, शिवपाल सिंह चौहान, शबिया नाज और सचिन गंगवार थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed