फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Corona Vaccination Awareness Rally

रोटेरियन ने निकाली 1500 किमी की कोरोना जागरूकता रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination Awareness Rally
काशीपुर में कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली में शामिल रोटेरियन। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक और इनरव्हील इंटरनेशनल की ओर से कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली शनिवार को कानपुर से काशीपुर पहुंची। 1500 किलोमीटर यात्रा का लक्ष्य लेकर चल रही रैली में शामिल रोटरी के सदस्यों ने अधिक से अधिक टीकाकरण की अपील की।
विज्ञापन

शनिवार को रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर, इनर व्हील क्लब ऑफ काशीपुर और रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट के सदस्यों ने रामलीला मैदान से पैदल रैली निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर निगम पहुंची। यहां कोरोना टीकाकरण जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मेयर ऊषा चौधरी, एसडीएम गौरव सिंघल, एएसपी राजेश भट्ट, सीएमएस डॉ. पीके सिन्हा, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह रहे।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के मंडल अध्यक्ष (नामित) पवन अग्रवाल ने कहा कि इस अभियान का मकसद लोगों में टीकाकरण को लेकर फैल रही भ्रांतियां दूर करना है। 22 जनवरी को कानपुर से शुरू हुई रैली काशीपुर के बाद रामनगर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, उन्नाव होते हुए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वापस कानपुर पहुंचेगी। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। वहां पर पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, चीफ डिस्ट्रिक्ट सेकेट्री (प्रोजेक्ट) राज मेहरोत्रा, रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के अध्यक्ष मधुप मिश्रा, सचिव दिवाकर सुयाल, इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर की उपाध्यक्ष रेखा जिंदल, रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट की अध्यक्ष सुरुचि सक्सेना, इनरव्हील काशीपुर ब्लोसम की अध्यक्ष सीमा मेहरोत्रा, राजीव घई आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed