फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Corona in Rudrapur

एसीएमओ समेत 366 कोरोना संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Corona in Rudrapur
Corona in Rudrapur
रुद्रपुर। जिले में 366 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ के बाद अब एसीएमओ भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वहीं खटीमा में सबसे अधिक 80 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बाकी बाजपुर में 51, गदरपुर में 45, जसपुर में 15, काशीपुर में 50, किच्छा में 31, रुद्रपुर में 41 व सितारगंज में 53 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर 961 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 जनवरी को 368 कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन किट बांटे गए हैं। 15 से 18 वर्ष के 125 युवा, 18 प्लस के 91 लोगों को कोविड-19 की पहली डोज लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 18 प्लस के 754 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। साथ ही 108 हेल्थ वर्करों को बूस्टर डोज लगे हैं। जिले की सीमाओं में 37 लोगों को भी कोरोना संक्रमण की वैक्सीन लगाई गई है। एसीएमओ डॉ. टीके शर्मा ने बताया कि डॉ. हरेंद्र मलिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए 25 से लगेगा वैक्सीनेशन कैंप
रुद्रपुर। 25 जनवरी को एएनझा इंटर कॉलेज में 300 व जनता इंटर कालेज में 348 छात्रों को वैक्सीन लगेगी। जबकि 27 जनवरी को गुरु नानक बालिका इंटर कालेज में 45, जीजीआईसी फाजलपुर में 284, सनातन धर्म बालिका इंटर कालेज में 63, गोविंद विद्या मंदिर में 108 व गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल में 148 छात्रों को वैक्सीन लगेगी। एएनएम दीपा जोशी ने कहा कि 28 जनवरी को ऑक्सफोर्ड एकेडमी में 99, आरएएन पब्लिक स्कूल में 92, जेपीएस स्कूल में 309, रेनबो पब्लिक स्कूल में 170 व आर्या कन्या इंटर कॉलेज में 70 छात्रों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed