बांसखेड़ा में सामुदायिक भवन के निर्माण को लेकर हुआ विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसखेड़ा कला में सामुदायिक भवन के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। गन्ना विकास समिति ने उक्त भूमि पर अपना अधिकार बताते हुए प्रस्तावित भवन के निर्माण पर आपत्ति जताई है। विवाद का निपटारा न होने तक पैगा चौकी पुलिस ने उक्त भवन के निर्माण पर रोक लगा दी है। बांसखेड़ा कला में कई दशक पुराना पंचायत घर बना हुआ था। वर्ष 1971 में इस भवन में गन्ना किसान सहकारी समिति ने अपना खाद गोदाम स्थापित कर दिया।
कई वर्षों तक यहां समिति का गोदाम चला। बाद में इस भवन में राजकीय पशु चिकित्सालय, जूनियर हाईस्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी चले। 10 नवंबर 2015 को ग्राम प्रधान कमलेश देवी की अध्यक्षता में हुई खुली बैठक में उक्त भूमि पर बहुउद्देश्यीय सामुदायिक भवन बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसी क्रम में प्रशासन की ओर से जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच चुकेे भवन को ध्वस्त कराने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
ग्राम प्रधान का कहना है कि जिला योजना में उक्त स्थल पर सामुदायिक भवन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस कार्य के लिए 14वें वित्त आयोग में ग्राम निधि से पांच लाख रुपये और जिला योजना के तहत 12.5 लाख रुपये की राशि का आगणन तैयार किया गया है। उधर, कुछ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर उक्त स्थल पर नियम विरुद्ध कार्य कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत की है।
उन्होंने इस प्रकरण से गन्ना विकास समिति के सचिव को भी अवगत कराया। उधर, गन्ना समिति ने इस भूमि पर अपना स्वामित्व बताते हुए पैगा चौकी पुलिस से निर्माण कार्य रुकवाने का अनुरोध किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद का निपटारा न होने तक निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
कोट...
- सरोज कांबोज, चौकी प्रभारी पैगा, थाना आईटीआई।
ग्राम बांसखेड़ा में ग्राम प्रधान की ओर से एक भूखंड पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। काशीपुर गन्ना समिति ने तहरीर देकर उक्त भूखंड पर अपना अधिकार बताया है, जिसको लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया गया है। फिलहाल मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।