फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Contractor's body found hanging in the house

घर में फंदे पर लटका मिला ठेकेदार का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Contractor's body found hanging in the house
मृतक रोहित का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। ग्राम ढकिया में क्रिकेट एकेडमी का निर्माण कर रहे ठेकेदार का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसके पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कुंडेश्वरी पुलिस को अपना घर सोसायटी के गार्ड मोहन सिंह व प्रदीप ने सूचना दी कि कॉलोनी के ए-12 क्वार्टर में एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ है। चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। जांच में मृतक की शिनाख्त दक्षिण दिल्ली के नांगलोई स्थित लक्ष्मी पार्क निवासी रोहित कुमार (34) पुत्र कदम पाल के रूप में हुई है। रोहित अविवाहित था।
विज्ञापन

रोहित अपने मित्र भिंड, मुरैना (एमपी) निवासी अभिषेक के साथ अपना घर कॉलोनी में किराये पर मकान रहकर ढकिया नंबर दो में ठेके पर क्रिकेट अकादमी बनाने का काम कर रहा था। मृतक के साथी अभिषेक ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह काम से खेल मैदान में गया था। वहां से साढ़े नौ बजे लौटा तो कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आवाज लगाई और रोहित के मोबाइल पर कॉल की लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमेें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के भाई निशांत को सौंप दिया है।
एक घंटे तक कमरा खुलने का इंतजार करता रहा अभिषेक
काशीपुर। रोहित का कमरा बंद होने के कारण उसका साथी अभिषेक एक घंटे तक बाहर खड़े रहकर दरवाजा खुलने का इंतजार करता रहा। अभिषेक ने बताया कि काफी देर तक कॉल करते रहने के बाद भी जब रोहित के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसने दिल्ली में रहने वाले रोहित के भाई निशांत को कॉल लगाई। निशांत ने संभावना जताई कि वह नहा रहा होगा। रोहित की देर तक नहाने की आदत है। एक घंटे बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया जहां रोहित का शव पंखे से लटका हुआ था। संवाद
किरायेदारों का नहीं कराया था सत्यापन
काशीपुर। अपना घर सोसायटी के ए-12 क्वार्टर में रोहित और उसका साथी अभिषेक बीती 25 जून से किराये पर रह रहे थे लेकिन कॉलोनी के लोगों को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। मकान मालिक ने दोनों किराएदारों का सत्यापन भी नहीं कराया था। कॉलोनी वासियों का कहना है कि कई लोगों ने अपने मकान किराये पर दिए हुए हैं लेकिन किरायेदारों के सत्यापन नहीं कराए हैं। संवाद
हाथापाई के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ा वृद्ध, मौत
काशीपुर। घास काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक वृद्ध बेहोश हो गया। उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।
ग्राम कुंडा निवासी इस्लाम (70) खेत में घास काट रहा था। वहीं पास में गांव की ही हुस्न जहां भी घास काट रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। हुस्न जहां के बुलावे पर उसका भाई इब्ने हसन, बेटा शवाब अली और पुत्रवधू मौके पर पहुंच गए। वहां उनकी इस्लाम के साथ हाथापाई हो गई। इस दौरान इस्लाम बेहोश होकर गिर पड़ा।

सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी अस्पताल पहुंचे और जानकारी जुटाई। सीओ वीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, कुंडा थाना पुलिस ने दो महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed