{"_id":"60d4cf9b8ebc3e2986362b7b","slug":"consumer-alleged-bill-hike-khatima-news-hld4288826157","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी-भरकम बिलों की अदायगी को लेकर ऊर्जा निगम उपखंड कार्यालय पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी-भरकम बिलों की अदायगी को लेकर ऊर्जा निगम उपखंड कार्यालय पर हंगामा
विज्ञापन
खटीमा में ऊर्जा निगम उपखंड कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) कार्यालय में एक उपभोक्ता ने अधिक बिल आने पर जमकर हंगामा काटा। एसडीओ अनुज त्रिपाठी ने कनेक्शन धारक दीवानी राम के विरुद्घ पुलिस को तहरीर सौंपकर राजकाज में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
मुंबई की एक निजी कंपनी में काम करने वाले चकरपुर निवासी दीवानी राम बृहस्पतिवार को एसडीओ कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना काल में बंद पड़े मकान का बिजली बिल 8290 रुपये का आया है। वे कई बार बिल ठीक कराने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। इसके बाद उन्होंने निगम की अव्यवस्थाओं पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा अधिक होने पर एसडीओ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर स्थिति सामान्य बन सकी। इधर, उपभोक्ता को बिल सुधारने के लिए वक्त दिया गया है। वहीं, कार्यालय में दिन भर भारी-भरकम बिलों को ठीक कराकर जमा करने वालों का हुजूम रहा। पांचों काउंटरों में भीड़ रही जबकि बिलों को ठीक करने के लिए दो काउंटर खोले गए थे। एसडीओ ने बताया कि कनेक्टिविटी खराब होने से कनेक्शन धारकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। इधर, चकरपुर कुटरी निवासी स्व. खड़क सिंह खोलिया की पत्नी देवकी देवी अपने 33 हजार रुपये के बिल को ठीक कराने के लिए आई थीं लेकिन बिल ठीक नहीं हुआ।
खराब मीटर बदलने के एवज में न दे सुविधा शुल्क
खटीमा। ऊर्जा निगम के एसडीओ अनुज त्रिपाठी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह मीटर बदलने के एवज में कोई रुपये न दें। मीटरों का शुल्क बिजली के बिल साथ जुड़कर आएगा। इधर, उपखंड कार्यालय पर अधिकांश कनेक्शन धारकों ने एसडीओ को बताया कि उनसे मीटर बदलने के एवज में एक हजार से तीन हजार रुपये वसूले गए हैं। एसडीओ ने कहा लिखित शिकायत करने पर पैसा लेने वाले के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खटीमा में ऊर्जा निगम उपखंड कार्यालय पर बिल जमा एवं सही कराने को उमड़ी भीड़।- फोटो : KHATIMA
विज्ञापन