फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Consultation given to keep children healthy in health camp

स्वास्थ्य शिविर में बच्चों को स्वस्थ रखने का दिया परामर्श

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Consultation given to keep children healthy in health camp
काशीपुर उजाला हॉस्पिटल शिविर में अपनी बारी का इंतजार करते बच्चों के अभिभावक। अमर उजाला - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। बाल दिवस के अवसर पर मानपुर रोड कचनालगाजी स्थित उजाला हॉस्पिटल में निशुल्क बाल रोग विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए परामर्श दिया गया। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक जांचें की गईं। जांचों में हॉस्पिटल द्वारा 50 प्रतिशत की छूट दी गई। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चला।
विज्ञापन

उजाला हॉस्पिटल में लगे शिविर में काशीपुर के अलावा आसपास के क्षेत्र रामनगर, बाजपुर, जसपुर और सुल्तानपुर पट्टी से आए तमाम बच्चों का बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों के अभिभावकों को ‘बच्चों को स्वस्थ कैसे रखा जा सकता है’, इसका परामर्श दिया।
विज्ञापन

डॉ. रजनीकांत ने बच्चों के अभिभावकों को बाल रोग, डेंगू, मलेरिया, टायफायड, पीलिया और के अलवा बुखार, दिमागी बुखार, दौरे, भूख न लगना, लंबाई न बढ़ना, सूखा रोग, दिल, गुर्दे व जिगर की बीमारी, लंबी खांसी, दमा, टीबी, नवजात शिशु से संबंधित बीमारियां, कम वजन होना, समय से पहले पैदा होना, वेंटिलेटर मैनेजमेंट सहित समस्त टीकाकरण का निशुल्क परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की विभिन्न प्रकार की जांचें भी कराई गईं, जिसमें 50 प्रतिशत की छूट दी गई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि शिविर में अधिकतर बच्चे डेंगू और बुखार की शिकायत से पीड़ित थे।

काशीपुर उजाला हॉस्पिटल में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत। अमर ?

काशीपुर उजाला हॉस्पिटल में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत। अमर ?- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed