फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Construction of a high-tech toilet at Chaiti Maidan is in its final stages.

Udham Singh Nagar News: चैती मैदान में हाईटैक शौचालय का निर्माण अंतिम दौर में

Wed, 07 Oct 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 07 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Construction of a high-tech toilet at Chaiti Maidan is in its final stages.
काशीपुर में चैती मेला परिसर से निर्माणाधीन हाईटैक शौचालय
काशीपुर। ऐतिहासिक चैती मैदान बन रहे हाईटेक शौचालय का कार्य जोरशोर से चल रहा है। नगर निगम की ओर से बन रहे शौचालय का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। जल्द ही लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मां बाल सुंदरी देवी के चैती मेले में प्रत्येक वर्ष हजारों श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन और मेला घूमने पहुंचते हैं। दूरदराज से पहुंचने वाले श्रद्धालु यहां कई दिन तक रहकर मां भगवती की पूजा-अर्चना करते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या के सापेक्ष परिसर में शौचालय नहीं होने से मेले के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए निगम प्रशासन ने मंदिर और चैती चौराहा के पास दो हाईटैक शौचालयों के निर्माण की कवायद की। इनका निर्माण कार्य 1.46 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। मेयर दीपक बाली ने बताया 9-9 शीटर के दो हाईटैक शौचालय का निर्माण कार्यदायी संस्था सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाइजेशन देहरादून करा रही है। कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसी साल इनको शुरू करवाकर लोगों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed