फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Conspiracy to stop Bajpur sugar mill

बाजपुर चीनी मिल को बंद करने का षड्यंत्र तो नहीं

Thu, 28 Jun 2018 12:18 AM IST
सुुनील दिवाकर बाजपुर।
सुुनील दिवाकर बाजपुर। Updated Thu, 28 Jun 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to stop Bajpur sugar mill
EX CM - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में कहीं बाजपुर चीनी मिल को बंद करने का षड्यंत्र तो नहीं हो रहा है। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने की आह्वान किया।
बुधवार को चीनी मिल गेट पर कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे पूर्व सीएम रावत ने कहा कि हमारी सरकार ने चीनी मिलों की दशा सुधारने के लिए नादेही, बाजपुर शुगर मिलों का आधुनिकीकरण और पावर प्लांट लगाने का फैसला लेकर एडवांस में सहकारिता क्षेत्र में धन भी स्वीकृत किया था। उन्होंने ‘डबल इंजन सरकार की जय हो’ बोलते हुए कहा कि चीनी उद्योग, किसान, कर्मचारी संकट में हैं। उनकी सरकार में बीस करोड़ का बीज बदला गया, जिससे रिकवरी बढ़ाकर चीनी मिलों की स्थिति को सुधरा जा सके, लेकिन वर्तमान में पाकिस्तान से चीनी मंगाकर संकट पैदा किया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से श्रमिकों ने चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक और आसवनी प्रबंधक की स्थायी नियुक्ति, वर्ष 2015-16 में राज्य कोष से मिलने वाली धनराशि ऋण के रूप में मिलने सहित छह सूत्रीय मांग पत्र पूर्व सीएम रावत को सौंपा। वहां पूर्व दर्जामंत्री सोनू शर्मा, मिक्की कपूर, पूर्व पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, सुरजीत अग्निहोत्री, जगतार सिंह बाजवा, राजेंद्र बदी, अनिलसेन, साबिर हुसैन, निसार अहमद, गुड्डू, उसमान अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चीनी मिल श्रमिकों को धरना छठे दिन भी जारी
बाजपुर। चीनी मिल श्रमिकों को धरना छठे दिन जारी रहा। बुधवार को धरने पर संतोख सिंह, प्रगट सिंह, कश्मीर सिंह, मनजीत सिंह, बलविंदर सिंह बैठे। इस मौके पर विशेष शर्मा, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह, रामानंद, अकबर अली, मांगेराम, कपिल, सलीम आदि थे। इधर, पूर्व सीएम रावत ने आर्थिक तंगी के चलते तीन श्रमिकों की इलाज के अभाव में मौत होने पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed