{"_id":"660f00df448b3ff3e70e18b4","slug":"conspiracy-to-murder-baba-tarsem-singh-was-hatched-from-up-khatima-news-c-236-1-ktm1001-103298-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Tarsem Singh: यूपी से रची गई थी बाबा तरसेम सिंह हत्या की साजिश, षड्यंत्र रचने में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Tarsem Singh: यूपी से रची गई थी बाबा तरसेम सिंह हत्या की साजिश, षड्यंत्र रचने में चार गिरफ्तार
Fri, 05 Apr 2024 01:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:40 PM IST
सार
Baba Tarsem Singh: बाबा तरसेम सिंह की हत्या की साजिश यूपी से रची गई थी।
विज्ञापन
बाबा तरसेम सिंह
विस्तार
बाबा तरसेम सिंह की हत्या की साजिश यूपी से रची गई थी। बृहस्पतिवार को हत्या के षड्यंत्र के आरोप में पकड़े गए चार अभियुक्ततों में से तीन दिलबाग सिंह, बलकार सिंह और हरमिंदर यूपी के शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Murder: बाबा ने जिसे सेवादार के रूप रखा...उसने ही हत्यारों का दिया साथ, हर पल की जानकारी मुहैया कराई
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, फरार दोनों मुख्य हत्यारोपी सर्बजीत सिंह और अमरजीत सिंह नानकमत्ता आने से पहले 14 मार्च से शाहजहांपुर व आसपास के क्षेत्र में थे। जबकि चौथा आरोपी गुरुद्वारे का सेवादार है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्याकांड का षड्यंत्र रचने वाले कुछ लोग ऊधम सिंह नगर जिले से भी हो सकते हैं। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन