{"_id":"63a1ef075cb6ef356d07bd98","slug":"congressmen-protest-for-opening-of-gadarpur-bypass-rudrapur-news-hld485953486","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गदरपुर बाईपास खुलवाने के लिए कांग्रेसियों का धरना -प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गदरपुर बाईपास खुलवाने के लिए कांग्रेसियों का धरना -प्रदर्शन
विज्ञापन
गदरपुर तहसील में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। बाईपास खुलवाने को लेकर सियासत गरमा रही है। विधायक अरविंद पांडेय की ओर से जबरन बाईपास खोलने के बाद अब कांग्रेसियों ने एक हफ्ते बाद जबरन बाईपास खोलने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि एनएच-74 पर आठ किमी बाईपास बनकर तैयार हो चुका है। बाईपास खोलने के लिए सभी अर्हताएं भी पूरी हो चुकी है लेकिन अभी तक बाईपास को आवागमन के लिए नहीं खोला गया है। इससे गदरपुर मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बन रही है और जनता, व्यापारियों, किसानों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बाईपास को आवागमन के लिए नहीं खोला गया तो कार्यकर्ता खुद ही बाईपास को खोल देंगे। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन जनहित से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने में रुचि दिखाएं।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्राम झगड़पुरी में जन भावनाओं के विपरीत स्कूल के लिए दान दी गई भूमि पर ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण कराया जा रहा है जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। धरनास्थल पर पहुंचे एनएचएआई के साइट इंजीनियर निशांत त्रिपाठी ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर बाईपास को जल्द खुलवाने का आश्वासन दिया। वहां गुरविंदर सिंह विर्क, शराफत अली मंसूरी, हरभजन सिंह सैनी, शैलेंद्र शर्मा, अजय गाबा, सोमल सिंह, जाकिर हुसैन, सचिन बजाज, राजू बठला, मुकेश भगत, वीर सिंह, जाहिद हुसैन आदि थे।
बता दें कि बीते दिनों विधायक अरविंद पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जबरन बाईपास खुलवा दिया था। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद ही बाईपास पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने और पुलिस ने बाईपास को फिर से बंद करा दिया था।