फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congressmen create ruckus at police office, demand arrest

Udham Singh Nagar News: कांग्रेसियों का पुलिस कार्यालय पर हंगामा, गिरफ्तारी की मांग

Sun, 25 Feb 2024 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 25 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Congressmen create ruckus at police office, demand arrest
रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में सीओ से वार्ता करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
रुद्रपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ रहा है। कांग्रेसियों ने शर्मा से मारपीट करने वाले बाहरी लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रविवार सुबह पुलिस कार्यालय पर धरना देने की घोषणा की। आवेश में आए शर्मा ने रविवार दोपहर 12 बजे आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान सीओ पंतनगर तपेश कुमार वहां पहुंचे और कांग्रेसियों से वार्ता की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि काॅलोनी में घुसकर शर्मा के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी नहीं की गई है जबकि सीसीटीवी फुटेज में मारपीट करने वाले साफ नजर आ रहे हैं। फुटेज होने के बाद भी पुलिस सत्ता के दबाव में गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इस दौरान सीओ से नोकझोंक के बाद कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद फिर से सीओ ने वार्ता की। कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई और इनमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। रविवार सुबह दस बजे तक वे जांच कर स्टेटस बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह तक गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना देने की घोषणा की। वहीं शर्मा ने कहा कि अगर उनसे मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे पुलिस कार्यालय पर दोपहर 12 बजे आत्मदाह करेंगे। साथ ही कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे।
वहां पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय, हरीश पनेरू, संदीप चीमा, मोहन खेड़ा, ममता नारंग, सुनील आर्य आदि मौजूद रहे।
इधर, सीओ तपेश कुमार ने कहा कि दबाव में जांच के आरोप गलत हैं। दोनों पक्षों ने मारपीट के साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच हो रही है और सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। इसके बाद केस दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी।

मैं बोलूं या फिर चले जाऊं...
रुद्रपुर। सीओ तपेश कुमार से वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता एक दूसरे को ही चुप कराते नजर आए। हरीश पनेरू ने माहौल को गर्म करने के साथ ही सीओ से बेहद तल्खी से बात कही। यही नहीं एक बार सीओ से वार्ता विफल होने पर धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजा राम... भजन गाया। सीओ से वार्ता हुई तो हरीश ने कह दिया कि दोनों पक्षों ने जातिसूचक शब्दों से गाली की झूठी बात कही है। पुलिस जांच कर ले। इस दौरान दूसरे कार्यकर्ताओं ने उनको टोका तो वे बिफर गए। यहां तक कह दिया कि या तो उनको बोलने दें या फिर वह चले जाते हैं। ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ था।


निवर्तमान मेयर निजी अस्पताल में भर्ती
रुद्रपुर। शक्ति विहार काॅलोनी में शिलापट शिफ्ट करने को लेकर हुई मारपीट के बाद निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। शुक्रवार देर रात दिक्कत बढ़ने पर रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामपाल ने बताया कि उनके सीने के साथ ही पसलियों में दर्द हो रहा था। उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
कांग्रेस के एक गुट ने बनाए रखी दूरी
रुद्रपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के साथ हुई घटना के बाद भी संगठन मेंं एका का अभाव रहा। कांग्रेस का एक धड़ा महानगर अध्यक्ष के साथ पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन करता रहा जबकि दूसरे धड़े ने दूरी बनाए रखी। उन्होंने मामले में पड़ना तो दूर शर्मा का स्वास्थ्य का हाल जानने की जहमत तक नहीं उठाई। यहीं नहीं कार्यकर्ता पुलिस कार्यालय पर गरजे तो महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यस्त रही।

इधर शर्मा ने बताया कि उनको फोन कर प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष ने हाल चाल जानने के साथ ही घटना की जानकारी ली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि इस मामले को मुखर ढंग से उठाया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी करके ही पार्टी दम लेगी। बताया कि रविवार को होने वाले धरना प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed