{"_id":"643af2ecef4e591bdd0f4114","slug":"congressman-beaten-in-rudrapur-rudrapur-news-c-8-1-hld1009-113647-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ट्रांजिट कैंप में दो युवकों ने कांग्रेसी नेता पर जड़ा मुक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ट्रांजिट कैंप में दो युवकों ने कांग्रेसी नेता पर जड़ा मुक्का
Sun, 16 Apr 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में दो युवकों ने कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद के मुंह पर मुक्के जड़ दिए। इसके बाद लहूलुहान हालत में कांग्रेसी नेता उन्हें पकड़कर थाने ले आए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात की है।
ट्रांजिट कैंप निवासी कांग्रेस नेता दिलीप अधिकारी पिछले तीन बार से वार्ड नंबर दो के पार्षद रह चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब सात बजे वह स्कूटी से किसी काम के लिए बाजार जा रहे थे। ट्रांजिट कैंप थाने से करीब 500 सौ मीटर की दूरी पर सड़क में भयानक जाम लगा हुआ था। इसी दौरान वाहन निकालने को ले कर बगल में खड़े दो युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है की तब तक युवकों ने उनके मुंह पर मुक्के मार दिए। जिससे वह लहूलुहान हो गए और मौके पर अच्छा खासा हंगामा हो गया। आसपास के लोगों के आ जाने के बाद वह लहूलुहान हालत में युवकों को पकड़ कर थाने ले आए। उधर सूचना पर पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों का जमावड़ा लग गया। सभी ने पुलिस से दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ट्रांजिट कैंप एसएचओ सुंदरम शर्मा का कहना है कि घायल नेता को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेजा है।