फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress Will March Paidal March

हर न्याय पंचायत और वार्डों में पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Congress Will March Paidal March
रुद्रपुर। कांग्रेस केंद्रीय संगठन की ओर से भेजे गए तीन पर्यवेक्षकों ने छह विधानसभाओं के नगर और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ पार्टी की मजबूती के लिए चर्चा कर कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां भी सौंपी।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कार्यालय में कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की मौजूदगी में तीन पर्यवेक्षकों मनोज सिंह पटेल, लवलेश सिंह और नईम अहमद ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। लवलेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। मनोज सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। हाईकमान ने प्रदेश के सभी जिलों में कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। 27 जून से पांच जुलाई तक प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर और वार्डों में कांग्रेस के झंडे के साथ पद यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि हर न्याय पंचायत और शहरी क्षेत्र में हर वार्ड में 100-100 लोगों को शामिल कर विधानसभा का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इस ग्रुप से पार्टी के कार्यक्रमों की सूचनाएं भेजने के साथ ही चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक जानकारियां दी जाएंगी। असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाने का कार्य किया जाएगा। नईम अहमद ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहां असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा, गदरपुर नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन, किच्छा नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, सितारगंज ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, नगर अध्यक्ष हरपाल, खटीमा ब्लाक अध्यक्ष रवीश भटनागर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed