फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress protests at the Collectorate over the paper leak case.

Udham Singh Nagar News: पेपर लीक मामले में कांग्रेस का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sun, 28 Jun 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 28 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Congress protests at the Collectorate over the paper leak case.
रुद्रपुर। देश में लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण व भर्ती प्रक्रियाओं में देरी पर कांग्रेसियों ने आक्रोश जताया। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम मनीष बिष्ट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल और महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में दर्जनाें कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि देश का युवा गंभीर शिक्षा और रोजगार संकट से गुजर रहा है। वर्षों की कठिन मेहनत और अथक परिश्रम के बावजूद लाखों छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक व रद्द होने से असुरक्षा का सामना कर रहे हैं जिससे उनका मनोबल टूट रहा है। देहरादून में बीते दिनों रिया थापा नाम की महिला ने खुदकुशी कर दी। इस घटना ने हर किसी को झकझोरा है। कांग्रेसियों ने प्रश्नपत्र लीक और भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कराने, नकल माफिया संगठन पर सख्त कार्रवाई करने, परीक्षाओं को पारदर्शी ढंग से कराने समेत आठ सूत्री मांग की। इस दौरान पवन बिष्ट, ललित सिंह बिष्ट, अशोर राय, अशोक यादव, उमा सरकार, दिनेश कोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
नवनिर्मित बस स्टैंड शुरू न होने से नाराज कांग्रेसियों ने रखा मौन व्रत
गदरपुर। कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में शनिवार को परिवहन निगम के नवनिर्मित बस स्टैंड के गेट के सामने एकत्र कार्यकर्ताओं ने निर्माण के एक वर्ष बाद भी बस स्टैंड का संचालन न करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बस स्टैंड के गेट के सामने आधे घंटे का सांकेतिक मौन व्रत रखा और धरना देने के साथ ही प्रदर्शन किया। इसके बाद कहा बस स्टैंड का निर्माण होने के बाद जनता और व्यापारियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे रुद्रपुर डिपो के एआरएम एमएस मिश्रा को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया। एआरएम मिश्रा ने बताया कि बस स्टैंड के संचालन संबंधी कार्रवाई परिवहन निदेशालय और शासन स्तर पर लंबित है। इस मौके पर महिला नेता ममता हालदार, विधानसभा प्रभारी परिमल राय, शराफत अली मंसूरी, पूर्व प्रधान मनोज देवराडी, रामविलास साह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष गुरविंदर सिंह विर्क, इंद्रपाल सिंह संधू, सतजीत सिंह गुलाटी, अमरीक सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed