फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress protested.

अतिक्रमण की जद में आए लोगों के समर्थन में कांग्रेसियों का धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Congress protested.
शांतिपुरी के गोल गेट में धरने पर बैठे कांग्रेसी व स्थानीय लोग। - फोटो : RUDRAPUR
हाईकोर्ट के आदेश पर नगला में सरकारी जमीन पर काबिज लोगों को हटाने के लिए चल रही कार्रवाई का विरोध हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की जद में आए रहे लोगों के साथ दो घंटे धरना दिया। उन्होंने सरकार से लोगों को उजाड़ने के बजाए मालिकाना हक देने की मांग की। तय हुआ कि 22 जून को नगलावासी मशाल जुलूस निकालेंगे। इधर, संयुक्त टीम ने जमीन की पैमाइश कर लाल निशान लगाने का कार्य जारी रखा।
विज्ञापन

रविवार को गोल गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि अतिक्रमण बताकर नगला और गोल गेट पर काबिज लोगों को उजाड़ने की कार्रवाई की जा रही है। यह बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि सरकार को कोर्ट में याचिका दाखिल कर मालिकाना हक देने की पैरवी करनी चाहिए। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के जिला प्रभारी महेंद्र पाल ने कहा कि यदि सरकार इस पर कोई पहल नहीं करती है तो यहां के निवासियों को उजड़ने से बचाने के लिए विधिक राय लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अपील की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री तिलकरज बेहड़ ने कहा कि कठिन समय में वह लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। इस मामले को लेकर वे सोमवार को डीएम कार्यालय पर धरना देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि इस दुख की घड़ी वह क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हैं। प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू ने किच्छा विधायक पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। वहां किच्छा नगर पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, इंटक जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पुष्कर राज जैन, विनोद कोरंगा, एडवोकेट राजेंद्र शर्मा, संजीव सिंह, प्रेमा आर्या, महेंद्र शर्मा आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

नजूल भूमि पर कब्जे को लेकर भाजपा नेता को भेजा नोटिस
रुद्रपुर। नगर निगम ने नजूल भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए अवैध कब्जे को लेकर भाजपा नेता को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस सहायक नगर आयुक्त की ओर से भेजा गया है। नगर निगम के मुताबिक, गंगापुर रोड के पास 68.775 वर्ग मीटर नजूल भूमि पर कमरे का निर्माण व 14.07 वर्ग मीटर नजूल भूमि पर मंदिर का निर्माण अनाधिकृत कब्जा कर किया गया है। नोटिस में भाजपा नेता से जवाब मांगा गया है। भाजपा नेता विकास शर्मा ने बताया कि वहां पर उनकी व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है। बालाजी सेवा समिति की ओर से मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि वह इस समिति के सदस्य हैं। शर्मा ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम ने उनके नाम नोटिस जारी क्यों किया है, यह समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि अभी नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है, जैसे ही नोटिस मिलेगा उसका जवाब दे दिया जाएगा। (संवाद)
दो धड़ों में बंटा जवाहर नगर, एक पक्ष ने चस्पा किए आपत्तिजनक पोस्टर
पंतनगर। प्रस्तावित नगला नगर पंचायत में जवाहर नगर को शामिल करने और नगला को अतिक्रमण मुक्त कराने में जवाहर नगर के निवासी दो धड़ों में बंट गए हैं।
शनिवार को कुछ लोगों ने क्षेत्र में आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा कर शांति भंग करने की कोशिश और एक व्यक्ति विशेष से गालीगलौज की थी। इससे आहत एक धड़े के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से मिलकर अपनी व परिवार की सुरक्षा की मांग की है। जवाहर नगर का एक धड़ा दो वर्षों से नगला में बेतहाशा बढ़ते जा रहे अतिक्रमण को हटवाने सहित प्रस्तावित नगला नगर पंचायत में जवाहर नगर को शामिल करने का मुखर विरोध करता रहा है। इसमें शामिल लोगों ने जिला प्रशासन, पीडब्ल्यूडी सहित पंतनगर विवि से कई बार पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की गुहार भी लगाई।
उन्होंने कोर्ट की शरण ली और हाईकोर्ट ने डीएम को नगला को अतिक्रमण मुक्त कर 23 जून तक रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के आदेश दे दिए। इस आदेश से जवाहर नगर के दोनों धड़ों की लड़ाई सतह पर आ गई। एक धड़ा नगला से अतिक्रमणकारियों को हटाए जाने सहित जवाहर नगर को प्रस्तावित नगला नगर पंचायत में शामिल करने के विरोध में है। जबकि दूसरा धड़ा नगलावासियों को वहीं बसाए रखने सहित जवाहर नगर को नगला नगर पंचायत में शामिल करने की पुरजोर पैरवी कर रहा है। इस मामले को विभिन्न राजनैतिक दल भी खूब हवा दे रहे हैं।
इसी बीच शनिवार को असामाजिक तत्वों ने जवाहर नगर को नगला नगर पंचायत में शामिल करने का विरोध कर रहे लोगों के नाम से पोस्टरों में आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर पूरे क्षेत्र में चस्पा कर दिए। साथ ही कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से गालीगलौज करते हुए उनसे मारपीट की कोशिश भी की। सीओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि जांच के दौरान क्षेत्र में कई जगहों पर पोस्टर चस्पा पाए गए हैं। मामले की जांच एसआई विपुल जोशी को सौंपी गई है।

दोनों धड़ों में कभी हो सकता है टकराव
पंतनगर। नगला में झोपड़ी या पक्के आवास बनाकर रह रहे अतिक्रमणकारियों के बीच कई धन्ना सेठों के भी अवैध व्यापारिक प्रतिष्ठान फल फूल रहे हैं। इनके इशारे पर दोनों धड़ों में पनपी यह रंजिश कभी भी एक बड़े टकराव का रूप ले सकती है। इसकी एक बानगी शनिवार को पोस्टर व गालीगलौज के रूप में देखने को मिली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed