{"_id":"62fd38c378b0827bf975eb8c","slug":"congress-mlas-came-forward-to-help-the-youth-fighting-in-the-court-khatima-news-hld4726616167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे युवाओं की मदद को आगे आए कांग्रेसी विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे युवाओं की मदद को आगे आए कांग्रेसी विधायक
विज्ञापन
खटीमा में युवा संगठन के युवक सूरज कुमार को चेक सौंपते विधायक भुवन कापड़ी। संवाद
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। भारत सरकार की अग्निपथ योजना लागू होने के बाद भारतीय सेना की ओर से निरस्त की गई भर्ती के खिलाफ युवा संगठन के आंदोलन को कांग्रेस विधायकों ने समर्थन दिया है। कोर्ट में याचिका दायर कर लड़ाई लड़ रहे युवा संगठन को खटीमा विधायक भुवन कापड़ी एवं द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट ने मिलकर 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की।
भारतीय सेना की ओर से अग्निपथ योजना लागू होने पर सेना में भर्ती को निरस्त कर दिया गया था। इसके खिलाफ युवा संगठन के युवाओं ने कोर्ट में याचिका दायर की है। इन युवाओं को अपने हक की लड़ाई लड़ने में सहयोग के लिए कांग्रेस विधायक दल ने पूर्व में बैठक की थी और तय किया था कि छात्रों व बेरोजगार युवाओं की ओर से रोजगार के लिए जो लड़ाई लड़ी जा रही है उसके लिए प्रत्येक विधायक दस-दस हजार की आर्थिक सहायता करेंगे।
इसी के तहत खटीमा विधायक उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी व द्वाराहाट के विधायक बिष्ट ने 21 हजार की राशि का चेक संगठन के युवक सूरज कुमार को सौंपा। विधायक कापड़ी ने कहा कि युवाओं को नौकरी मिलनी चाहिए। आज युवा बेरोजगार हैं। बताया कि द्वाराहाट के विधायक बिष्ट ने भी युवाओं को सहयोग दिया है। वहां कुंदन सिंह चड्डा, सुखविंदर सिंह, रोहित सिंह, युगल आदि थे। संवाद