{"_id":"68c47a0b6fd6038a460d42bd","slug":"congress-meeting-in-rudrapur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-129945-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दस दावेदारों का ब्योरा लेकर दिल्ली गए पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दस दावेदारों का ब्योरा लेकर दिल्ली गए पर्यवेक्षक
Sat, 13 Sep 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
दावेदारों से वन टू वन मुलाकात कर जानी क्षमता
रुद्रपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक डॉ. नरेश कुमार ने 10 दावेदारों से बात की। उन्होंने दावेदारों से संगठन की मजबूती को लेकर कार्ययोजना जानी और नेतृत्व क्षमता परखी। पर्यवेक्षक छह दावेदारों के पैनल के साथ रिपोर्ट 14 सितंबर को केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। उनकी रिपोर्ट के बाद किसके सिर पर अध्यक्ष का ताज सजेगा, यह हाईकमान के निर्णय से साफ हो पाएगा। शुक्रवार को पर्यवेक्षक डॉ. कुमार ने एक होटल में महानगर अध्यक्ष के दावेदारों को एक-एक कर बुलाया और बातचीत की। दावेदारों की दौड़ में शामिल संजय जुनेजा, सीपी शर्मा, योगेश चौहान, अनिल शर्मा, मोहन खेड़ा, ममता रानी, विजय यादव, सुनील आर्य सहित 10 दावेदारों ने संगठन को लेकर किए गए कार्यों का जिक्र किया, साथ ही संगठन मजबूती को लेकर अपना विजन भी रखा।
उन्होंने संगठन से गुटबाजी खत्म करने के लिए उठाए जाने वाले कदम का भी जिक्र किया। इस प्रक्रिया के बाद नगर कांग्रेस कमेटी ने पर्यवेक्षक को स्मृति चिह्न दिया और उनको ट्रेन से दिल्ली के लिए विदा कर दिया। पर्यवेक्षक ने दूरभाष पर बताया कि 10 दावेदारों से एक-एक कर मुलाकात की गई और संगठन नेतृत्व को लेकर उनकी क्षमताओं का आंकलन किया गया। संगठन को रुद्रपुर में मजबूत करने की दिशा पर उनकी राय ली। वे छह लोगों के पैनल के साथ रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। पूरी कोशिश रहेगी कि महानगर को प्रखर और बेहतर नेतृत्व करने वाला अध्यक्ष मिले।