फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress is watching Mungerilal's beautiful dreams: Thakur

कांग्रेस देख रही मुंगेरीलाल के हसीन सपने : ठाकुर

Tue, 16 Apr 2024 04:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 16 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Congress is watching Mungerilal's beautiful dreams: Thakur
काशीपुर में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता।
काशीपुर। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता गीता ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जो पौड़ी लोकसभा सीट पर अपनी जीत के सपने देख रही है, वह पूरे नहीं होने वाले। उन्होंने व्यंग कसते हुए कहा कि यह तो मुंगेरीलाल के हसीन सपने वाली बात हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को स्टेशन रोड स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता गीता ठाकुर ने प्रेस वार्ता में कहा कि चुनाव का पर्व हर पांच साल में आता है। इसको लेकर हर व्यक्ति पांच सालों में हुए विकास कार्यों को देखता है और आने वाला भविष्य निर्धारित करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आएगी तो युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सशक्तीकरण मिलेगा, जो कि भी पीएम मोदी की सरकार की हमेशा से प्राथमिकताएं रही हैं। कहा कि कांग्रेस ने 70 साल देश पर राज किया लेकिन वर्तमान में उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है।कांग्रेस का काम अब दोषारोपण ही रह गया है। कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं है तो अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर बेवजह हल्ला मचाती रहती है और बार-बार मामले को उछालती है, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार की सभी मांगे मानी और उनको पूरा भी किया। कहा कि विपक्ष अब इस मामले को उछालना बंद करे। प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी पुष्कर सिंह बिष्ट सीमा चौहान, मीना शर्मा, सुधा शर्मा, मंजू यादव, संदीप भोज, गिरीश तिवारी, रिकी पोंटिंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed