{"_id":"641b45cc939508623b03f48e","slug":"congress-dharna-for-rehabilitation-of-traders-rudrapur-news-c-8-1-90101-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: व्यापारियों के पुनर्वास के लिए कांग्रेस का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: व्यापारियों के पुनर्वास के लिए कांग्रेस का धरना
Wed, 22 Mar 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। शहर की लोहिया मार्केट से हटाए गए व्यापारियों के पुनर्वास की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर धरना दिया। उन्होंने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए फड़ और ठेला व्यापारियों के लिए भी वेंडिंग जोन बनाने की मांग की।
बुधवार को धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष महरा ने कहा कि व्यापारियों को उजाड़ने का पार्टी कार्यकर्ता शुरू से ही विरोध कर रहे थे। दुकानें तोड़ने से पहले कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष से सवाल पूछे जा रहे हैं, जबकि सत्ताधारी दल के मेयर और विधायक से प्रश्न नहीं किए जा रहे हैं। भाजपा का झंडा, चरित्र और काम करने का तरीका दोरंगा है। एक तरफ मेयर चहारदीवारी का टेंडर कराते हैं और दूसरी तरफ दिखावे के लिए व्यापारियों के साथ खड़े रहते हैं। ऐसे व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि जिस जनता को मार रहे हैं, उस जनता से वोट भी ले रहे हैं, इससे बड़ा टैलेंट नहीं हो सकता।
--
''''विधायक को दुकानें नहीं, लव जिहाद की चिंता''''
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भराड़ीसैण में कांग्रेस विधायक भर्ती घोटाले, महंगाई और किसानों की बात कर रहे थे तो रुद्रपुर विधायक लव जेहाद की बात कर रहे थे। वे भूल गए कि रुद्रपुर के गरीब लोगों की दुकानें उजाड़ी जा रही है। यहां की जनता उनसे सवाल नहीं करती है। वक्ताओं ने कहा कि लोहिया मार्केट की दुकानें तोड़ने के बाद व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा गया है। उनके लिए शीघ्र ही पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा हाइवे किनारे से हटाए गए फड़ व ठेला व्यापारियों के लिए वेंडिंग जोन बनाकर उन्हें स्थापित किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभावित व्यापारियों ने मुलाकात कर उनकी दिक्कतें भी सुनीं। वहां जसपुर विधायक आदेश चौहान, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, सीपी शर्मा, मीना शर्मा, प्रेमानंद महाजन, डॉ. गणेश उपाध्यक्ष, हरीश पनेरू, मोहन खेड़ा, ममता हालदार आदि थे।
विज्ञापन
-- -
व्यापारियों की रोजी रोटी पर राजनीति शोभा नहीं देती : शिव अरोरा
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के व्यापारियों के समर्थन में दिए धरने को झूठ की नौटंकी करार दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की रोजी-रोटी पर राजनीति शोभा नहीं देती। कांग्रेस के कारण ही आज व्यापारियों के उजड़ने की नौबत आई। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर के तत्कालीन कांग्रेस विधायक ने केंद्र सरकार की ओर से पास रिंग रोड के प्रस्ताव को रद्द करने के लिए कांग्रेस सांसद के माध्यम से केंद्र सरकार को चिट्ठी दी थी। अब झूठी वाहवाही लूटने के लिए कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है। संवाद
-- -
विधायक और पूर्व विधायक की लड़ाई में छिनी व्यापारियों की रोजी रोटी
रुद्रपुर। सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल ने बयान जारी कर कहा कि रुद्रपुर में वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक की आपसी लड़ाई ने सैकड़ों दुकानदारों की रोजी रोटी को छिनने का काम किया है। अगर दोनों ही नेताओं ने गंभीरता दिखाई होती तो दुकानें टूटने से पहले दुकानदारों का पुनर्वास हो जाता। जी-20 सम्मेलन बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इससे देश की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। कहा कि अगर दोनों ही नेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला प्रशासन को इस मामले से सही से अवगत कराकर भावनात्मक अपील करते तो दुकानदारों की पुनर्वास की व्यवस्था भी हो जाती। संवाद
-- --
प्रदेश अध्यक्ष रुद्रपुर आए, बेहड़ का नहीं जाना हाल
रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा रुद्रपुर में आयोजित धरने में शामिल हुए, मगर अपनी पार्टी के किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ का हाल जानने की जहमत नहीं उठाई। जबकि रुद्रपुर में ही अपने आवास पर बेहड़ किडनी प्रत्यारोपण के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस बाबत बेहड़ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद करन माहरा बड़े नेता हो गए हैं। उनकी इच्छा है कि वे किस कार्यकर्ता को तरजीह दें। कांग्रेस को जिस तरीके से चलाना चाहें चलाएं। बेहड़ ने कहा कि वह सिर्फ विधायक हैं। धरने में बाहरी लोगों की संख्या ज्यादा होने पर उन्होंने कहा कि धरने की सूचना उनको भी पार्टी नेताओं के जरिए नहीं बल्कि अखबार से मिली थी। स्थानीय लोगों की संख्या कम रही तो इसके लिए आयोजक नेताओं को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क नहीं हो सका। संवाद