फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress appeals to win Lok Sabha seats

लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को जिताने की अपील

Sat, 02 Feb 2019 12:34 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Sat, 02 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Congress appeals to win Lok Sabha seats
जसपुर में यात्रा का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस की जन आक्रोश परिवर्तन यात्रा को प्रदेश की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। 2019 में चौकीदार की विदाई तय हो चुकी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने यात्रा के प्रथम चरण के समापन पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोकतंत्र खतरे में आ गया है। बेरोजगारी, महंगाई बेतहाशा बढ़ी है, प्रधानमंत्री तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। वर्ष 2014 में लुभावने नारे देकर भाजपा ने देश की जनता को ठगा है।

विज्ञापन


उन्होंने पांचों लोकसभा सीटों को भारी मतों से जिताने की जनता से अपील की। कहा अब भाजपा की विदाई तय हो चुकी है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। दोनों सरकारें भ्रष्टाचार में डूबी हैं। देश की जनता वर्ष 2019 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन


प्रदेश की चीनी मिलें बंदी के कगार पर है। प्रदेश सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। रैली को पूर्व सांसद महेंद्र पाल, केसी सिंह बाबा, विधायक आदेश चौहान, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि डोगरा, प्रयागदत्त भट्ट आदि ने संबोधित कर कहा कि एनएच-74 घोटाले के मामले में भाजपा अपने चहेतों को बचाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर साढ़े चार वर्ष तक चुप्पी साधे रही। अब इसे लेकर ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने सुभाष चौक पर यात्रा का स्वागत किया। वहां पर डॉ. युनुस चौधरी, सोनू शर्मा, डॉ. एमपी सिंह, महेंद्र सिंह, सुल्तान भारती, सुभाष शर्मा, जाकिर हुसैन, गजेंद्र चौहान, मो. आरिफ, नईम अहमद आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed