फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   condidates increases for election

सीट का गणित बदलने से अब हाईकमान बढ़ेगा सिर दर्द 

Mon, 14 May 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर। Updated Mon, 14 May 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम काशीपुर मेयर पद ओबीसी सामान्य होने से सभी राजनीतिक दलों में उम्मीदवारों की संख्या बढ़ गई है। इससे राजनीतिक दलों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। टिकट नहीं मिलने पर कई बगावत का रुख अपना सकते हैं। 
विज्ञापन


वर्ष 2013 में मेयर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित था। इससे टिकट के दावेदारों की संख्या काफी कम थी, लेकिन इस वर्ष मेयर पद की सीट ओबीसी सामान्य होने से ओबीसी की महिला और पुरुष चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा में अभी तक मेयर सीट से टिकट के चार दावेदार हैं, लेकिन कांग्रेस में यह संख्या सात है। कांग्रेस में टिकट की दावेदारी को लेकर घमासान मचा है।
विज्ञापन


कई ने घर-घर जनसंपर्क कर प्रचार भी शुरू कर दिया है। हर कोई पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व मंत्री इंदिरा हृदयेश का आशीर्वाद लेने की जोड़तोड़ कोशिश में लगा है। बताया जाता है कि इंदिरा हृदयेश भी काशीपुर में मेयर पद के प्रत्याशियों को लेकर काफी दिलचस्पी दिखा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के संभावित दावेदार 
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी समर पाल सिंह की पुत्री मुक्ता सिंह, पीसीसी सदस्य अलका पाल, पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष ब्रह्म सिंह पाल, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष इंदूमान, युवक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ रजा, खिलाड़ी राजीव चौधरी, शफीक अंसारी और सीमा वर्मा। कांग्रेस की मुक्ता सिंह, अलका पाल, भाजपा की ऊषा चौधरी और खिलेंद्र चौधरी ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है।  


भाजपा के संभावित दावेदार 
अभी तक मेयर पद के लिए पार्टी से टिकट के दावेदारों में निवर्तमान मेयर ऊषा चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी प्रबल दावेदार हैं। उनके अलावा राजेंद्र सैनी और शिक्षा चौधरी भी संभावित दावेदार बताए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed