{"_id":"ddbd55aa9b08480b6974a9cd07f33e4d","slug":"common-code-of-migratory-bird-hunting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रवासी कॉमन कूट पक्षी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी कॉमन कूट पक्षी का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द ऋतु में यहां जलाशयों में आने वाले कॉमन कूट पक्षियों के शिकार का मामला प्रकाश में आया है। वन विभाग की टीम ने वन क्षेत्र में बने एक मकान में छापेमारी कर एक जिंदा और एक मृत पक्षी बरामद किया। इस दौरान तीन शिकारी मौके से फरार हो गए। जिस पर टीम एक शिकारी के पिता को साथ उठा लाई।
विज्ञापन
बाराकोली वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि सर्द ऋतु में प्रवास पर यहां जलाशयों में आने वाले कॉमन कूट पक्षियों का शिकार करने की सूचना मिली। जिस पर बुधवार की दोपहर उन्होंने टीम के साथ बैगुल डैम किनारे आरक्षित वन क्षेत्र में स्थित प्लाट संख्या पांच के अतिक्रमण क्षेत्र में छापेमारी की। यहां राजाराम के घर से एक जिंदा और एक मृत पक्षी बरामद किए।
विज्ञापन
बताया राजाराम का पुत्र सोनू और गांव के ही महेंद्र एवं संतोष ने पक्षियों का शिकार कर सोनू के घर लाकर रखे थे। छापेमारी के दौरान तीनों मौके से फरार हो गए। जिस पर सोनू के पिता राजाराम को हिरासत में लिया गया है। फरार सोनू व उसके साथी संतोष और महेंद्र की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि बरामद पक्षी द्वितीय श्रेणी में आते हैं। वन्य जन्तु संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/12 व भारतीय वन अधिनियम 26 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। खबर लिखे जाने तक फरार शिकारियों की तलाश जारी थी।
विज्ञापन