फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Committees formed for fifth state level games

Udham Singh Nagar News: पांचवें राज्य स्तरीय खेलों के लिए समितियां गठित

Wed, 11 Sep 2024 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 11 Sep 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Committees formed for fifth state level games
रुद्रपुर। जिले में पांचवें राज्य स्तरीय खेल 2024 के आयोजन को लेकर डीएम ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने समिति को सभी खेलों के कोच को लेकर क्रीड़ा स्थलों का परीक्षण कराने और हर दिन रिर्पोटिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि राज्य स्तरीय खेलों के आयोजन में हमें अपना बेहतर प्रदर्शन करना है। उन्होंने खेलों के सुचारू संपादन की रूपरेखा बनाते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का मनोयोग से निर्वहन करने के निर्देश दिए। कहा कि समस्याओं को अपने स्तर पर लंबित न रखें। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दें।
विज्ञापन

एसडीएम मनीष बिष्ट ने कार्यों की संक्षिप्त रूपरेखा तैयार कर समितियों को उनके कार्यों की जानकारी दी। बताया कि राज्य स्तरीय खेलों के सफल आयोजन के लिए एक मुख्य समिति व नौ उपसमितियां बनाई हैं। डीएम ने स्वच्छता समिति व प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया समिति भी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा समिति को सभी क्रीड़ा स्थलों पर मेडिकल टीम व एंबुलेंस तैनात करने व अन्य समितियों को भोजन व आवास व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उचित प्रबंधन के निर्देश दिए। सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम अशोक जोशी व पंकज उपाध्याय ने विभिन्न विषयों पर सुझाव दिए। वहां जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, एसपी सिटी मनोज कत्याल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, राज्य ओलंपिक एसोसिएशन से डीके सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed