{"_id":"3669bc8af2bc5ae6b747ef014bb581b1","slug":"come-forward-to-help-nepal-rawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की मदद के लिए आगे आएं : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल की मदद के लिए आगे आएं : रावत
ब्यूरो, अमर उजाला, पंतनगर
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि नेपाल हमारा पड़ोसी एवं मित्र देश है। आपदा की इस घड़ी में हमें नेपाल की हर संभव मदद करनी चाहिए। श्री रावत पंतनगर विश्वविद्यालय के कालेज ऑफ एग्री बिजनस मैनेजमेंट में जिले के औद्योगिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल से हमारे सामाजिक, व्यापारिक, शैक्षिक एवं निर्माण क्षेत्र में गहरे रिश्ते हैं। भूकंप की त्रासदी से बुरी तरह प्रभावित हुए नेपाल की मदद के लिए केंद्र सरकार के साथ सहयोग करते हुए प्रदेश सरकार और उत्तराखंडवासियों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि टेंट, दवा, खाद्यान्न और नकदी के रूप में नेपाल की जनता की मदद की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊधमसिंह नगर से मदद पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी डा.पंकज पांडे को समन्वयक नामित किया गया है। जिलाधिकारी मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम से जिले में खाता खोलकर चेक, ड्राफ्ट और नकद धनराशि प्राप्त करेंगे। राज्य सरकार के माध्यम से नेपाल को पूरी मदद भेजी जाएगी। राहत के रूप में टेंट, कपड़े, टार्च, सोलर लाइट, बर्तन, खाद्य सामग्री के पांच-पांच किलो के पैकेट भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि नेपाल में राहत कार्य के लिए अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा के साथ चार वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भेजी गई है। घायलों के उपचार के लिए पांच सौ यूनिट खून भेजा गया है। दो हजार यूनिट खून भेजने की तैयारी की जा रही है। बैठक में वित्तमंत्री डा.इंदिरा हृदयेश, राजस्व मंत्री यशपाल आर्या, मुख्य सचिव एन रविशंकर, जिलाधिकारी डा.पंकज पांडे, दरजा मंत्री तिलकराज बेहड़, पुष्कर राज जैन, डा.संजीव शुक्ला, डा.संजय कुमार, डा.अजय कुमार उपाध्याय, उद्यमी अजय तिवारी, आरके गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, संदीप पांडे, अवनेश यादव, अनीता सिंह, वीवी श्रीधर, सौरभ सक्सेना, सतीश चंद्र ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
इस दौरान डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल, एसएसपी नीलेष आनंद भरणे, कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सेवा सिंह, सीडीओ इवा आशीष श्रीवास्तव, एडीएम डा.आशीष श्रीवास्तव, आशीष भटगई, एसडीएम विजय जोगडंडे, आपदा प्रबंधन अधिकारी डा.अनिल शर्मा, जिला नियोजन समिति के सदस्य रॉकी टाकुली, रेडक्रास के डा.पंकज पांडे, अनुराधा जोशी, अनुज कुमार सचिन आदि थे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंतनगर विवि के कुलपति डा.मंगला राय से विवि के शिक्षण, शोध कार्यक्रमों की जानकारी भी ली।