फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Colorful cultural programs celebrated in the annual festival

वार्षिकोत्सव में रही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Colorful cultural programs celebrated in the annual festival
खटीमा डिग्री कालेज के वार्षिकोत्सव में रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान विधायक पुष्कर सिंह धामी और डॉ. प्रेम सिंह राणा ने महाविद्यालय में नवनिर्मित गार्ड कक्ष और पीजी भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधायक पुष्कर सिंह धामी, विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, एसडीएम निर्मला बिष्ट और फाइबर फैक्ट्री सीएमडी डॉ. आरसी रस्तोगी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक धामी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड राज्य देश के अन्य राज्यों के साथ अग्रणी स्थान पर है।
विज्ञापन

धामी ने महाविद्यालय में ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा की। विधायक राणा ने महाविद्यालय के दूसरे गेट से 100 मीटर सीसी मार्ग और फाइबर फैक्ट्री सीएमडी आरसी रस्तोगी ने बीकॉम कक्षा के एक कक्ष के लिए फर्नीचर देने की घोषणा की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गीता श्रीवास्तव ने महाविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश की। छात्र संघ अध्यक्ष सुमित बहादुर पाल ने महाविद्यालय में प्राचार्य व स्टाफ की कमी सहित अन्य समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं ने वंदना व स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। योग के विद्यार्थियों ने योग की विभिन्न मुद्राओं को प्रस्तुत कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी लाडी, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य साधु सिंह नामधारी, छात्र संघ उपाध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव शिवम गुप्ता, छात्रा उपाध्यक्ष शिवानी राणा, कोषाध्यक्ष आंचल राणा, उपसचिव अभिषेक कुमार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धांत सिंह, सतीश भट्ट, अजय सिंह, अनिल चंद, सूरज जोशी, महारुफ अली, संजय सिंह जयसवाल, राहुल ज्याला, कमल राणा, सुनीता खोलिया, गौरव कोटिया, नंदन सिंह खड़ायत, रमेश जोशी, धन सिंह सामंत, केबी श्रीवास्तव, संतोष अग्रवाल, जूझार सिंह नामधारी आदि थे।

खटीमा डिग्रऌी कालेज के वार्षिक समारोह का दीर्करज्जवलित कर शुभारंभ करतं मुख्य अतिथि विधायक धामी?

खटीमा डिग्रऌी कालेज के वार्षिक समारोह का दीर्करज्जवलित कर शुभारंभ करतं मुख्य अतिथि विधायक धामी?- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed