फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Colony residents met SDM for solution to waterlogging

Udham Singh Nagar News: जलभराव के समाधान के लिए एसडीएम से मिले काॅलोनीवासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Colony residents met SDM for solution to waterlogging
काशीपुर एसडीएम से मुलाकात करते कालोनी वासी। स्रोत कालोनीवासी - फोटो : पर्यटक सीजन के चलते वाहनों का दबाव बढ़नें के कारण काठगोदाम में लगा भयंकर जाम। इस दौरान एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। संवाद
काशीपुर। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर कुंडेश्वरी के फौजी कॉलोनी के लोगों ने सोमवार को एसडीएम अभय प्रताप से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता कमलेश कुमार के नेतृत्व में काॅलोनी के लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में फौजी काॅलोनी के लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। काॅलोनी के बराबर में बहने वाले नाले में कूड़ा एकत्र होने के कारण बरसात के समय पानी बढ़ जाता है। इससे काॅलोनी में जलभराव हो जाता है। काॅलोनी के लोगों को कई दिनों तक समस्या से जूझना पड़ता है। बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कतें होती हैं। एसडीएम ने समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में कमलेश कुमार, तुलसी, राम सिंह, रतन सिंह, ईश्वरी देवी, हंसी, मीना देवी, लता देवी, मयंक जोशी, अंबा दत्त, शांति देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed