{"_id":"586692d74f1c1b047feeb58d","slug":"co-office-deployed-soldier-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क हादसे में सीओ आफिस में तैनात सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सीओ आफिस में तैनात सिपाही की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित गांव नमूना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। जबकि दूसरा सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर मिलते ही एसएसआई कमलेश भट्ट, सीओ जीसी टम्टा सहित कई अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। सीओ कार्यालय में तैनात मृतक सिपाही मूल रुप से रामपुर रोड हल्द्वानी का निवासी था।
शुक्रवार का देर शाम सीओ आफिस में कार्यरत सिपाही राजेश पाठक (32) और इसी आफिस में मुंशी सिपाही विनोद कुमार (30) निवासी ऊंचा पुल हल्द्वानी बाइक से बरहैनी पुलिस चौकी जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया।
जहां डाक्टरों ने राजेश पाठक को मृत घोषित कर दिया। जबकि सिपाही विनोद कुमार का प्राथमिक इलाज कर उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। सीओ टम्टा ने बताया कि बाइक विनोद चला रहा था। जबकि राजेश पाठक पीछे बैठा था। सीओ के अनुसार सीओ कार्यालय तैनात राजेश पाठक और विनोद कुमार दोनों पुलिस चौकी बरहैनी में रहते थे। काम करने के बाद दोनों बाइक से जा रहे थे। बाइक चला रहे विनोद कुमार ने हेलमेट पहना था। बताते हैं कि बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मारी है।