{"_id":"66219bf6b86ad2113e028354","slug":"cm-went-from-village-to-village-and-took-blessings-of-elders-khatima-news-c-236-1-ktm1001-103523-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीएम ने गांव-गांव जाकर बड़े बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीएम ने गांव-गांव जाकर बड़े बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
Fri, 19 Apr 2024 03:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
खटीमा (ऊधमसिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर ग्रामीणों के साथ मुलाकात की। उन्होंने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के साथ ही गांव में ही भोजन किया। मेलाघाट क्षेत्र में एक बच्ची के जन्मदिन पर केट भी काटा। सीएम देर शाम एक बरात में भी शामिल हुए।
दोपहर को सीएम धामी कालापुल से विक्रम फार्म, टेलीफाल, खेलड़िया, बाइसपुल होते हुए मेलाघाट गांव पहुंचे। रास्ते में पड़ने वाले सभी गांवों के ग्रामीणों से मिलते हुए उनका हालचाल जानते रहे। सीएम ने बगुलिया, ऊंची बगुलिया, सिसैया, झनकईया, खाली मुअवट, अशोक फार्म, रस्तोगी फार्म में घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। वह मेलाघाट बाजार के व्यापारियों से भी मिले। सीएम धामी ने मेलाघाट गांव में पार्टी कार्यकर्ता सुधीश के घर पर जमीन पर बैठकर भोजन किया। साथ ही उनकी बच्ची को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए केक भी काटा। सीएम ने ग्रामीणों से मतदान पर्व में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। वहां पर रमेश चंद्र जोशी, भास्कर जोशी, संतोष अग्रवाल, जीवन धामी आदि थे।संवाद
खटीमा बाजार में गोलगप्पों का लिया आनंद
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार शाम खटीमा बाजार में चाट व गोलगप्पों का आनंद लिया। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग मुख्यमंत्री से मिलने से पहुंचे। लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। संवाद
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने सीएम धामी का किया स्वागत
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बृहस्पतिवार शाम अधिवक्ताओं ने एक होटल में स्वागत किया। उन्होंने सीएम धामी के सामने अपनी विभिन्न मांगें भी रखीं। खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज प्रकाश राणा ने कहा कि उन्होंने सीएम से अधिवक्ताओं के पक्के चैंबरों का निर्माण कराने की मांग की है। इसके अलावा जनहित में खटीमा में एआरटीओ कार्यालय की स्थापना, उप निबंधक कार्यालय और एडीएम कैंप कार्यालय खोलने की मांग भी की है। वहां पर अधिवक्ता हरजीत सिंह आदि थे। संवाद