{"_id":"65eafd9eec33bfcf850ecf1a","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-worshiped-at-vankhandi-mahadev-temple-2024-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM Dhami: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में की पूजा, चुनाव में पांच सीटें जीतने का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Dhami: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में की पूजा, चुनाव में पांच सीटें जीतने का किया दावा
Fri, 08 Mar 2024 07:22 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 08 Mar 2024 07:22 PM IST
सार
सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार आठ मार्च को अपने गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे पर थे। उन्होंने खटीमा के चकरपुर में वनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विशेष पूचा अर्चना की।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार आठ मार्च को अपने गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे पर थे। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के चकरपुर में वनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विशेष पूचा अर्चना की।
विज्ञापन
इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी चर्चा की। सीएम ने देश और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने पूजा-अर्चना के दौरान भगवान शिव से प्रार्थना की उनकी कृपा सब पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि 2024 में भी भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपना परचम लहराएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
#WATCH | Khatima, Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami says, "I hope Mahadev keeps blessing us all and we achieve PM Modi's vision of 'Viksit Bharat'. Since PM Modi was announced as the Prime Ministerial candidate in 2014, Uttarakhand people have supported him and given all five… pic.twitter.com/gR6pEB1YxD
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 8, 2024