फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Pushkar Singh Dhami inspected the under construction Maa Purnagiri temple

Purnagiri Temple: सीएम ने निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का निरीक्षण किया, गुणवत्ता पर दिया जोर; चेतावनी दी

Mon, 12 May 2025 04:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा
अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 12 May 2025 04:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई में 2.54 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान सीएम ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को मंदिर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami inspected the under construction Maa Purnagiri temple
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई में 2.54 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान सीएम ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को मंदिर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने व मंदिर में पानी व शौचालय व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा प्रदेश में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा जो कार्यदायी संस्था और ठेकेदार अच्छा कार्य नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, मेयर काशीपुर दीपक बाली, राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष बीजेपी कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, गुंजन सुखीजा,भवानी भंडारी, जिला जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम पंकज उपाध्याय, अशोक जोशी, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ट, सीओ आरडी मठपाल, भूपेंद्र सिंह धौनी, अधिशाषी अभियंता आर डब्लू डी अमित भारती,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed