Kisan Mela 2024: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किसान मेले का किया शुभारंभ, हरेला गार्डन का वर्चुअल उद्घाटन किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 116वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी-2024 के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग कर किसान मेले का शुभारंभ किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में 116वें अखिल भारतीय किसान मेले और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्ध और प्रशिक्षित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। कहा कि राज्य सरकार सगंध खेती को भी बढ़ावा देने के लिए छह एरोमा वैली विकसित करने पर काम कर रही है।
शुक्रवार को विवि में मेले का शुभारंभ के साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में लगाए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। गांधी हॉल में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किसान मेले प्रदेश के किसानों की उन्नति में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके माध्यम से वैज्ञानिक, किसान एवं उद्यमी एक ही स्थान पर कृषि संबंधी नई तकनीकों और जानकारियों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। हर साल होने वाला मेला कृषि का कुंभ है।
बद्री गाय का क्लोन जल्द आएगा : कुलपति
कुलपति मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश की जीडीपी में इजाफा हुआ है। विवि की ओर से तैयार किया गया बद्री गाय का क्लोन भी जल्द आने वाला है। आरईसीआर ने दलहन की 28 प्रजातियां स्वीकृत की हैं और इनमें 10 प्रजातियां विवि की हैं। दो स में विवि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के सात एमओयू किए हैं। ड्रोन व एआई तकनीक पर भी कार्य किया जा रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक यूएस गौतम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दो बड़ी चुनौतियां हैं। किसान उद्यमी बनेगा तो देश विकसित होगा।
सीएम के संबोधन की महत्वपूर्ण बातें
- सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले दिनों किसानों का जीवन स्तर बेहतर करने और उनकी आय बढ़ाने के मकसद से 14000 करोड़ रुपये की सात नई योजनाओं को मंजूरी दी है।
- राज्य सरकार प्रदेश के किसानों के उत्थान एवं समृद्धि के लिए संकल्पित होकर लगातार कार्य कर रही है। किसानों को कृषि उपकरण खरीद में सब्सिडी, गेहूं खरीद पर बोनस देने के साथ ही गन्ने के रेट में 20 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया गया है।
- चाय बागान धौलादेवी, मुनस्यारी और बेतालघाट को जैविक चाय बागान के रूप में परिवर्तित कर रहे हैं।
- पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट भी स्वीकृत किया गया है।
- सेब और कीवी का उत्पादन व्यापक स्तर पर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य में एप्पल और कीवी मिशन की शुरुआत की है।
- भारत का यह प्रथम कृषि विश्वविद्यालय भी उन्नत कृषि-समृद्ध किसान के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर काम कर रहा है।
नौ प्रगतिशील किसान सम्मानित, हरेला उद्यान का वर्चुअल शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम स्थल से विवि में स्थापित हरेला उद्यान का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसके साथ ही विवि से प्रकाशित साहित्य का विमोचन किया। इस दौरान प्रगतिशील किसान चंपावत के भीम सिंह महर, हरिद्वार के ओमवीर सिंह, पिथौरागढ़ के केशर दत्त, चमोली की लक्ष्मी देवी, नैनीताल के प्रताप सिंह, देहरादून के इंदर सिंह नेगी, अल्मोड़ा के शंकर सिंह बिष्ट, ऊधमसिंह नगर से अनिल दीप सिंह और रुद्रप्रयाग की सुनीता देवी को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
विधायक शिव अरोरा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मंडलायुक्त दीपक रावत, डीएम उदयराज सिंह, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ मनीष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, अमित नारंग, विपिन जल्होत्रा।
ये पढ़ें- Rudrapur News: सरकारी खाते से करोड़ों रुपये निकालने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, आरोपी को पंजाब से दबोचा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.