फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cm Pushkar singh Dhami conducted an aerial survey to assess crop damage in bazpur

उत्तराखंड: सीएम धामी ने हवाई सर्वेक्षण कर फसलों के नुकसान का लिया जायजा, लोगों से किया संवाद

Sat, 10 Oct 2026 12:28 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Sat, 10 Oct 2026 12:28 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंधड़ और ओलावृष्टि से प्रभावित बाजपुर क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेकर किसानों की हरसंभव मदद की बात कही।

विज्ञापन
Cm Pushkar singh Dhami conducted an aerial survey to assess crop damage in bazpur
बाजपुर में एसडीएम ऋचा सिंह से जानकारी लेते सीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंधड़ और ओलावृष्टि से प्रभावित बाजपुर क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेकर किसानों की हरसंभव मदद की बात कही। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि से धान, गन्ना की फसल व अमरूद की बागवानी को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी से देहरादून लौट रहे थे। ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही उन्होंने खराब मौसम के बावजूद हेलीकॉप्टर बाजपुर की ओर मोड़ दिया।

मुख्यमंत्री ने पहले हेलीकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया, फिर हेलीकॉप्टर को बाजपुर स्थित रिवरडेल स्कूल परिसर में उतारा। खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे। सीएम धामी ने खेतों में जाकर फसल के नुकसान का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। एसडीएम ऋचा सिंह ने भी फसल नुकसान की जानकारी दी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस आपदा की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को संयुक्त टीम गठित कर फसलों को हुए नुकसान का सर्वे प्राथमिकता पर करने और रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। नुकसान के आकलन से लेकर राहत वितरण तक के कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो, इसे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed