{"_id":"58af25c44f1c1b0953b260bb","slug":"cm-kichha-arrived-voters-expressed-their-gratitude","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पहुंचे किच्छा, मतदाताओं का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम पहुंचे किच्छा, मतदाताओं का जताया आभार
अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा है कि विधान सभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जी-जान से चुनाव लड़वाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 40 सीटें लेकर कांग्रेस सरकार बनाएगी। वह स्व. राजीव गांधी कम्यूनिटी हॉल में विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
बृहस्पतिवार को किच्छा पहुंचे सीएम हरीश रावत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के विज्ञापनों में जितना खर्च एक दिन में किया उतने खर्च से कांग्रेस प्रत्याशियों ने पूरा चुनाव लड़ा है। सीएम ने कहा कि हरीश रावत को घेरने के लिए प्रधानमंत्री से लेकर पूरा कैबिनेट लगा रहा। इसके बावजूद उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त मतदान कर पार्टी के प्रति आस्था जताई है। रावत ने कहा कि प्रदेश में 11 मार्च के बाद कांग्रेस सत्ता में आएगी। रावत ने कहा कि क्षेत्र का विकास करमॉडल विधानसभा बनाई जाएगी। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि भाजपा का इस चुनाव में मतदाताओं ने सूपड़ा साफ किया है। वहां पर पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, हाजी सरवर यार खान, अजय तिवारी, तस्सवर अली, डॉ. गणेश उपाध्याय, हरीश पनेरू, साहब सिंह, पुष्कर राज जैन, संजीव सिंह आदि कार्यकर्ता थे।
किच्छा। सीएम हरीश रावत बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. मेहर सिंह कमरा के आवास पहुंचे और डॉ. कामरा के परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया। इसके अलावा सीएम रावत ने समाजसेवी प्यारे लाल मदान के निधन पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। बाद में सीएम रावत ने कांग्रेसी नेता सुरेश पपनेजा के बरा स्थित आवास पहुंचकर पपनेजा की पत्नी नीलम के निधन पर शोक जताया।